'मोहब्बत की नगरी' ताजनगरी के नाम से फेमस आगरा का ताजमहल पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इसके अलावा यहां का पेठा भी देशभर में मशहूर है। आज देश ही नहीं विदेश में भी पेठे की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा भी हर शहर के अपने फेमस मार्केट और कुछ दुकानें होती हैं। जिनकी डिशेज का स्वाद हर कोई जुबां पर लेते हैं वहां के फूड का दीवाना हो जाता है। जैसे हम बात करते हैं मोमोज की तो एक शहर में आपको इसकी कई स्टॉल्स मिलेंगी, लेकिन इनमें से कुछ पॉइंट्स पर मिलने वाले मोमोज को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में वो उस शहर के फेमस प्लेस बन जाते हैं।
आज साउथ इंडियन फूड को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई तरह-तरह की साउथ इंडियन डिशेज का दीवाना होता है। दक्षिण भारतीय फूड की सबसे अच्छी बात होती है कि इसको बनाने में ज्यादा तेल और घी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे में यह सेहत के लिहाज से भी अच्छा होता है। यदि आप भी साउथ इंडियन कुजीन के फैन हैं तो आज हम आपको आगरा शहर की कुछ फेमस डोसा शॉप्स के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको आप एक बार जरूर एक्सप्लोर करें। यकीनन आपको इनके डोसे का जायका और कीमत दोनों पसंद आएगी। आइए देखें लिस्ट।
मनोज डोसा शॉप आगरा की करीब 40 साल पुरानी दुकान है। यह आगरा के सुभाष बाजार में स्थित है। इनके डोसे का स्वाद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं। इनके डोसे से लेकर चटनी और सांभर लाजवाब होता है। इनके रेस्टोरेंट में आपको साफ-सफाई और बैठने की उचित व्यवस्था मिलेगी। हालांकि इनका रेस्टोरेंट ज्यादा बड़ा नहीं है। वहीं अगर बात की जाय इनके रेट्स की तो वो भी काफी किफायती हैं। इनके यहां डोसे की शुरुआत 80 रुपये से होकर 150 रूपये तक है। इसके अलावा इनके रेस्टोरेंट में आपको छोले भटूरे, चाउमीन, इडली समेत और भी कई डिशेज मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें: आगरा जाएं तो एक बार जरूर खाएं रामबाबू के फेमस पराठे, वैरायटी के साथ मिलेगा एकदम घर जैसा स्वाद
आगरा के कमला नगर में सेंट्रल बैंक रोड स्थित अनंत डोसा भी काफी मशहूर है। कई सालों से यह इस शहर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि इनका रेस्टोरेंट ज्यादा बड़े एरिया में नहीं है, लेकिन यहां आपको प्रॉपर साफ सफाई और बैठने के लिए बड़ी कुर्सी-मेज मिलेंगी। यहां आपको सभी तरह का साउथ इंडियन फूड मिलेगा। इनके डोसे की कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 200 रूपये तक है।
जब भी आगरा में साउथ इंडियन फूड का नाम आता है तो लक्ष्मी विलास सबसे पहले लोगों की जुबां पर इस रेस्टोरेंट का नाम जरूर होता है। आगरा के पॉश इलाके सदर में स्थित इनकी दुकान कई सालों से चली आ रही हैं। यहां की हर साउथ इंडियन डिश में आपको ऑथेंटिक साउथ इंडियन खाने का स्वाद मिलेगा। यहां की रसम आपको बेहद पसंद आएगी। इसके अलावा इनका डोसा और इडली भी लोग काफी पसंद करते हैं। उनके रेस्टोरेंट में भी हाईजीन के साथ बैठने की अच्छी व्यवस्था है। इनके डोसे की कीमत 180 रुपये से शुरू होकर 250 रुपये तक है।
ये भी पढ़ें: कनॉट प्लेस की इन छह जगहों पर मिलता है बेस्ट डोसा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Meta AI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।