आज के समय में खाना सिर्फ किसी एक राज्य तक ही सीमित नहीं रह गया है। चाहे मक्का रोटी- सरसों का साग हो या फिर डोसा, देश-दुनिया के कोने-कोने में लोग इसे खाना पसंद करते हैं। साउथ इंडिया का फेमस डोसा अब दिल्लीवासी भी उतने ही चाव से खाया जाता है। दिल्ली में अक्सर लोग कनॉट प्लेस घूमने के लिए जाते हैं। हालांकि, अगर आप कनॉट प्लेस में घूमते हुए भी डोसा खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप यहां की कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
जी हां, कनॉट प्लेस में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर बेहद ही डिलिशियस डोसा मिलता है। ऐसे में ये सभी जगहें एक फूड लवर के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कनॉट प्लेस की ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप डिलिशियस डोसे का स्वाद चख सकते हैं-
सरवन भवन आपको एक क्लासिक डोसा सर्व करता है। अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो यकीनन आपको सरवन भवन जा सकते हैं। यह दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध साउथ इंडियन रेस्तरां में से एक है। आप यहां पर कारा डोसा, रवा खिचड़ी, घी इडली, घी रोस्ट पेपर मसाला डोसा, मीठा दही वड़ा, मिनी इडली जैसी कई डिशेज का टेस्ट चख सकते हैं। सरवन भवन सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है।
अगर आप सस्ते दामों पर कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कॉफी होम को मिस नहीं करना चाहिए। यहां पर आपको साउथ इंडियन डिशेज के अलावा फास्ट फूड खाने का भी मौका मिलता है। अगर आप यहां पर हैं तो मसाला डोसा के अलावा फ़िल्टर्ड कॉफी, वड़ा व स्नैक्स आदि का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में साउथ इंडियन व्यंजन का स्वाद चखने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें
यह भोजनालय कुछ सबसे ऑथेंटिक और डिलिशियस साउथ इंडियन डिशेज को सर्व करता है। यह एक ऐसी जगह है, जो पूरी तरह से साउथ इंडियन डिशेज को समर्पित है और इसलिए यहां पर आपको बेहद ही डिलिशियस डोसा खाना चाहिए। यहां का सांभर और नारियल की चटनी भी बेहद ही टेस्टी है। यहां पर आप मसाला डोसा के अलावा उत्तपम, इडली सांभर, रवा केसरी, वड़ा सांभर आदि को भी ट्राई कर सकते हैं।
अगर आप कॉफी हाउस में अपने दोस्तों व फैमिली के साथ मसाला डोसा और इडली का आनंद लेना चाहते हैं तो यहीनन आप कनॉट प्लेस के मद्रास कॉफी हाउस जा सकते हैं। इस कॉफी हाउस में आप कप कॉफी के साथ डिलिशियस वड़ा या डोसा का स्वाद चख सकते हैं। मद्रास कॉफी हाउस में फ़िल्टर्ड कॉफ़ी, वड़ा सांबर, इडली सांबर, हॉट कॉफ़ी, मसाला डोसा आदि सर्व किया जाता है।
यदि आप देर रात तक कनॉट प्लेस में घूम रहे हैं और आपका साउथ इंडियन फूड खाने की इच्छा है, तो ऐसे में आप यकीनन कोसम जा सकते हैं। यह कनॉट प्लेस के पालिका बाजार में है और यहां पर आपको देर रात भी ऑथेटिंग व डिलिशियस साउथ इंडियन फूड खाने का मौका मिलता है।
इसे भी पढ़ें: ये हैं दिल्ली के सबसे पुराने और Iconic रेस्तरां, जहां एक बार जाना तो बनता है बॉस!
कनॉट प्लेस में जब टेस्टी डोसा खाने की बात होती है तो यकीनन आप गुप्ता फूड्स में विजिट कर सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर साउथ इंडियन से लेकर नॉर्थ इंडियन, चाइनीज व फास्ट फूड आदि को खा सकते हैं। गुप्ता फूड्स में आपको बेहद ही टेस्टी डोसा मिलता है जो आपकी साउथ इंडियन क्रेविंग्स को शांत करता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।