herzindagi
Lohri Special Food

लोहड़ी पर लेना है ऑथेंटिक पंजाबी फूड का मजा, फैमिली संग एक्सप्लोर करें नोएडा के ये रेस्टोरेंट्स

Noida Best Punjabi Restaurants: क्या आप लोहड़ी के फेस्टिवल पर फैमिली या दोस्तों के साथ कहीं बाहर डिनर या लंच करने का प्लान बना रहे हैं ? और आप ऑथेंटिक पंजाबी फूड की तलाश में भी हैं तो आज हम आपको नोएडा के कुछ फेमस रेस्टोरेंट्स के नाम बताने जा रहे हैं। जहां आपको प्रॉपर पंजाबी खाने के जायका मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2025-01-12, 23:31 IST

लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह फेस्टिवल हर्ष, उल्लास और खुशियां मनाने के साथ तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने का प्रतीक है। इस पर्व के खास मौके पर घर में कई तरह के खास पकवान बनते हैं। कुछ लोग घर में सेलिब्रेट करने के बाद या दिन में दोस्तों या फैमिली के साथ डिनर या लंच का भी प्लान कर लेते हैं। दरअसल लोहड़ी पर बाजारों में भी अलग ही रौनक का नजारा देखने को मिलता है। यदि अपने भी ऐसा ही कुछ सोचा है और आप किसी ऑथेंटिक पंजाबी रेस्टोरेंट्स की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ पंजाबी रेस्टोरेंट्स के नाम की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया लेकर इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

यकीनन आपको इन रेस्टोरेंट्स के व्यंजनों का स्वाद अच्छा लगेगा। ऐसे में यदि आप दिल्ली-एनसीआर के शहर नोएडा से हैं तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होंगे। दरअसल आज हम आपको नोएडा के ही कुछ बेस्ट पंजाबी रेस्टोरेंट्स के नाम बताने जा रहे हैं। मैंने भी कई बार यहां के फूड का आनंद लिया है। इन रेस्टोरेंट्स में आपको हर डिश में ऑथेंटिक टेस्ट मिलेगा। साथ ही, यहां आपको वेज से लेकर नॉन-वेज के खाने की कई वैरायटी मिल जाएंगी। इसके अलावा ड्रिंक्स और स्वीट्स का भी आप साथ में लुत्फ उठा सकते हैं। आइए देखें रेस्टोरेंट्स के नाम की लिस्ट।

पटियाला किचन - नोएडा सेक्टर 18 

patiala kitchen

नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित पटियाला किचन बेस्ट पंजाबी रेस्टोरेंट है। यहां आपको रूफटॉप का भी ऑप्शन मिल जाएगा। इस रेस्टोरेंट की डिशेज के स्वाद से लेकर अंदर का इंटीरियर आपका मन मोह लेगा। यहां का स्टाफ काफी अच्छा है। आर्डर करने के बाद समय पर आपकी टेबल पर खाना आ जाएगा। इस रेस्टोरेंट में बार भी बना हुआ है। यहां का बटर चिकन का स्वाद बेहद लाजवाब है। इसके अलावा आप चिकन और मटन सीख कबाब जैसे कई ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां आपको शानदार ड्रिंक्स और ब्रंच के भी कई ऑप्शन मिल जाएंगे। इस रेस्टोरेंट में आप लाइव म्यूजिक का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो, कैब या फिर अपने साधन से भी आसानी से पहुंच सकती हैं।

जरूर खाएं - बटर चिकन और कबाव।

ये भी पढ़ें: जैपनीज खाने के हैं शौकीन तो दिल्ली के इन रेस्टोरेंट को जरूर करें एक्सप्लोर

कारीगरी - सेक्टर 51

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karigari By Chef Harpal Singh Sokhi (@karigari_restaurants)

फेमस शेफ हरपाल सिंह सोखी का रेस्टोरेंट कारीगरी भी पारंपरिक पंजाबी कुजीन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां की हर डिश आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। यहां आपको मेन कोर्स से लेकर स्ट्रीट स्टाइल चाट तक का जायका चखने को मिलेगा। इस रेस्टोरेंट में डिशेज को सर्व करने के यूनिक स्टाइल के साथ यहां का इंटीरियर भी काफी अलग है। झूमरों को चम्मच से बनाया गया है। यहां के मेन्यू में आपको ऐसी कई डिशेज देखने को मिलेगी जिनका न तो आपने पहले कभी नाम सुना होगा और न ही इनको खाया होगा। यूनिक नाम के साथ इनकी डिशेज का स्वाद भी बेहतरीन होता है। यहां आपको वेज और नॉन-वेज दोनों तरह की डिश मिल जाएंगी। यहां आप पाव-भाजी फोंडू, मिर्च का हलवा, बनारसी दीनानाथ की चाट जैसे कई डिफरेंट व्यंजनों का स्वाद भी मिल जाएगा। आप यहां ड्रिंक्स से लेकर डेजर्ट और मेन कोर्स का स्वाद ले सकती हैं। यह रेस्टोरेंट नोएडा सेक्टर 51 में मेन रोड पर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।

जरूर खाएं- पाव-भाजी फोंड्यू, रोल्स और मिर्ची हलवा।

गरम धरम ढाबा ते ठेका - सेक्टर 18

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Garam Dharam (@garamdharam_)

इस रेस्टोरेंट में एंटर करने के साथ ही आपको एकदम पंजाबी ढाबे का जैसा माहौल दिखेगा। यहां तक कि इस रेस्टोरेंट के वॉशरूम में भी आपको हैंडपंप और पीतल की वाशबेसिन मिलेगी। साथ ही, अंदर बैठने के लिए लकड़ी की पुरानी चेयर, टेबल देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आपको दीवारों पर शोले फिल्म के एक्टर की तस्वीरें नजर आएंगी। इसके अलावा एंट्रेंस पर आपको सजा हुआ ट्रक दिखेगा। जहां आप शानदार फोटोज भी क्लिक करा सकती हैं। यहां आपको ऑथेंटिक पंजाबी खाने का स्वाद मिलेगा। कई तरह के पराठों से लेकर वेज और नॉनवेज दोनों की डिशेज का आप यहां लुत्फ उठा सकती हैं।

जरूर खाएं- पराठे, अमृतसरी छोले, मटन करी। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली की वो जगहें जहां 300 रुपये से कम में मिलते हैं Platters

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/garamdharam_/thepatialakkitchen/karigari_restaurants

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।