हर घर की किचन में रोटी जरूर बनती हैं। वैसे तो चपाती कई तरह के अनाज से बनाई जाती है, लेकिन ज्यादातर घरों में गेहूं की रोटी ही बनाई जाती है। गेहूं की चपाती को हम रोजाना खा सकते हैं। खाने में स्वादिष्ट लगने वाली यह रोटियां बनाने के दौरान अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि वो सेकने के बाद या बासी हो जाने के बाद टाइट हो जाती हैं। जिसके चलते उसके खाने में भी स्वाद नहीं आता है और कड़क रोटियां किसी को सर्व करने में भी अजीब लगने लगती हैं। वहीं बासी रोटी को हम सख्त होने जाने की वजह से या तो फेंक देते हैं या फिर गाय को खिला देते हैं।
यदि आपकी भी रोटियां सेकने के बाद और बासी चपाती टाइट हो जाती हैं, तो आज हम आपको कुछ स्मार्ट हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद आप रोटियों को एकदम सॉफ्ट और मुलायम बना सकती हैं। इन हैक्स को करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन ट्रिक्स की मदद से आप रोटियों को एकदम सॉफ्ट और खाने योग्य नरम बना सकती हैं। आइये जान लेते हैं चपाती को मुलायम बनाने के किचन हैक्स।
ये भी पढ़ें: ठंडी और बासी रोटी को भी ताजा कर देगा कुकर वाला यह 1 हैक, मिनटों में होगा काम
हमेशा रोटी का आटा सॉफ्ट गूंथना चाहिए। चपाती बनाने के लिए पराठे और पूड़ी सबसे सॉफ्ट आटा गूंथा जाता है। इससे रोटी एकदम सॉफ्ट बनती है। जितना आटा सॉफ्ट हॉग रोटी उतनी परफेक्ट और नरम बनेगी।
चपाती बनाने से पहले हमेशा आटे में आधा चम्मच नमक जरूर मिलाएं। ऐसा करने से रोटी एकदम मुलायम बनेंगी। आटा में नमक का यूज रोटी को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
आप जब भी आटा गूंथने के बाद रोटी को बेलें तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपको सभी ओर से रोटी को एक समान रखना है। ज्यादा पतली रोटी बेलने पर वो सेकने के बाद सख्त हो जाएगी। जबकि ज्यादा मोटी रोटी की परत हो जाने पर वो फूलती नहीं है।
अक्सर लोगों की गैस पर सेकने के बाद कड़क हो जाती हैं। ऐसे में आप इसके लिए जब भी रोटी सेंके तो उसके तुरंत बाद गर्म रोटी में ही घी लगा दें और थोड़ा मोड़ दें। ऐसा करने से रोटी रखने के काफी देर बाद तक सॉफ्ट रहती है।
हमेशा जब भी आप तवे पर रोटी सेंके तो उसको एक तरफ से ज्यादा पकाएं और दूसरी तरफ से थोड़ी कच्ची छोड़ें। ऐसा करने से रोटी गुब्बारे की तरह फूलेगी और बनने के बाद काफी देर तक सॉफ्ट भी रहेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।