सर्दियों का सीजन शुरू होते ही घरों में गाजर आने शुरू हो जाते हैं जिनका ज्यादातर इस्तेमाल हम सब्जी और हलवा बनाने के लिए करते हैं। वैसे तो गाजर का हलवा सभी को पसंद होता है लेकिन ऐसी और भी चीजें हैं जिन्हें आप गाजर से बना सकती हैं।
आपकी जुबां का स्वाद बदलने और कुछ नया सिखाने के लिए आज हम आपको बताने वाले है गाजर से बनाई जाने वाली कुछ ऐसी रेसिपीज जो आपको और आपके बच्चों को बहुत पसंद आएंगी। ये बनाने में भी आसान है और टेस्ट में लाजवाब है। तो आइए जानते हैं इन रेसिपी के बारे में।
आपने फ्रेंच फ्राइज तो खाए होंगे और आपको पसंद भी बहुत होंगे लेकिन क्या आपने गाजर से बनी फ्राइज खाई है? जी हां, गाजर से भी टेस्टी फ्राइज बनाई जा सकती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और अगर आपके बच्चे सब्जी नहीं खाते हैं तो इस तरह से बनाकर जरूर खाएंगे।(ऐसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज़)
गाजर की फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को उबाल लें और फिर उसे बारीक काट लें। अब एक कढ़ाइ में तेल गर्म करें और इन्हें फ्राई कर दें। अब नमक या दूसरे मसाले छिड़क कर परोसें।
वैसे तो हम गाजर को मिक्स वेज में डालते हैं और यह टेस्टी भी होता है लेकिन आप इसे दूसरे तरीके से भी बना सकती हैं। आप गाजर को रोस्ट करके खाएं। रोस्ट करते समय इसमें मसालों के साथ-साथ करी पत्ता भी डाल सकती हैं। यह आपके गाजर के स्वाद को भी बढ़ाएगा और अच्छी खुशबू भी देगा।
इसे जरूर पढ़ें-ताजी और अच्छी गाजर खरीदने के अमेजिंग हैक्स
जिस तरह हनी चिली पोटैटो होते हैं आप उसी तरह गाजर को भी शहद के साथ बना सकती हैं। बस गाजर को उबाल लें और फिर पैन में शहद के साथ फ्राई कर दें। आप इसमें तिल भी डाल सकती हैं जो इसके स्वाद और दिखावट दोनों को ही बढ़ा देगा।(क्या है 'गाजर के हलवे' की कहानी?)
सलाद के रूप में काटकर तो सभी गाजर खाते हैं लेकिन आप इसी सलाद को थोड़ा मजेदार बना सकती हैं। आप गाजर और चुकंदर को कद्दूकस करके सलाद में परोस सकती है। सलाद को मजेदार बनाने के लिए आप मूली, पत्ता गोभी और ब्रोकली को भी इसमें शामिल कर सकती हैं।(अमरूद से बनाएं ये 3 रेसिपीज)
फलों की स्मूथी तो टेस्टी होती ही है लेकिन इस बार आप ट्राई करें गाजर से बनी टेस्टी और पल्पी स्मूथी। आप इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए हनी, चेरी और अपनी पसंद की दूसरी चीजें भी डाल सकती हैं। यह पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है साथ ही हमारी सेहत के लिए अच्छी भी।
इसे जरूर पढ़ें-गाजर के बेकार छिलके का यूं करें इस्तेमाल
इस बार आप गाजर से क्या बनाने वाली हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।