हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि शिव जी और मां पार्वती का विवाह हुआ। इसलिए यह पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। इस दिन जो व्यक्ति विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करता है।
उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और दांपत्य जीवन में भी खुशियों का आगमन हो सकता है। व्रत और पूजा तो ठीक है, लेकिन आप शिव जी को प्रसाद के रूप में क्या अर्पित करेंगे? यदि आप भी भोग में कुछ खास लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन चीजों को ट्राई कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि प्रसाद रेसिपी (Mahashivratri Prasad Recipes 2024)
मुरमुरे के लड्डू की रेसिपी
![Murmura Laddu| मुरमुरे के लड्डू| Jaggery Murmura Laddu | how to make perfect murmura laddu | HerZindagi]()
सामग्री
- मुरमुरे- 300 ग्राम
- गुड़- 300 ग्राम (पिसा हुआ)
- घी- 1 कप (चाशनी और मुरमुरे फ्राई करने के लिए)
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- पानी- 1 कप
इसे जरूर पढ़ें- महाशिवरात्रि पर शिव जी को चढ़ाएं ये स्वादिष्ट खीर, नोट करें आसान रेसिपी
बनाने का तरीका
- लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में मुरमुरे निकालकर साफ कर लें।
- मुरमुरे साफ करने के बाद आप गैस पर एक पैन रखें और दो चम्मच घी डालें और हल्का फ्राई कर लें।
- अब गुड़ के ही टुकड़े करके साइड में रख दें और दूसरी तरफ हल्की आंच पर पैन गर्म करने के लिए रख दें।
- फिर इसमें घी, गुड़ और इलायची पाउडर डालें और 1 कप पानी डालकर पका लें।
- जब इसकी चाशनी बनने लगे तो इसमें आप मुरमुरे डाल दें।
- आप मुरमुरे को बिना ब्राउन करें भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगभग 5 मिनट तक इसे पका लें और फिर गैस बंद कर दें।
- जब ये मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसके लड्डू बना लें।
- बस आपके मुरमुरे के लड्डू तैयार हैं, जिसे आप सर्व कर सकते हैं।
स्वीट सेवई की रेसिपी
![Sevai Making Tips| सेवई कैसे बनती है| Sevai Banane Ka Tarika | how vermicelli is made | HerZindagi]()
सामग्री
- सेवई- 2 कप
- चीनी- 1 कप
- घी- 2 बड़े चम्मच
- काजू- 8-10 (कटे हुए)
- बादाम- 8-10 (कटे हुए)
- इलायची- 4
इसे जरूर पढ़ें- महाशिवरात्रि पर शिव जी को लगाएं इन तीन तरह की मिठाई को भोग
बनाने का तरीका
- बिना दूध की सेवइयां बनाने के लिए सबसे पहले काजू और बादाम को टुकड़ों में काट लें।
- अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाएं और उसमें घी डालें और गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें सेवइयां डालें और हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इसमें कटे हुए बादाम और काजू डालें और उन्हें भी हल्का फ्राई करें। जब यह हल्के फ्राई हो जाए तो इसे एक सूखी प्लेट में निकाल लें।
- इसके लिए चाशनी बनाएंगे और इसके लिए गहरी तली का बर्तन लें और इसमें पानी डालें। जब पानी उबाल जाए, तो उसमें चीनी डालें और बीच-बीच में चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए। जब चीनी घुल जाए तो इसमें भुनी हुई सेवइयां डालें और इसे एक ढक्कन से ढक दें।
- इसे पांच मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालें और इसे चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें। फिर पांच मिनट तक चलाते हुए पका लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और सेवइयों को ढककर रख दें।
- तैयार है बिना दूध वाली सेवइयां। इसे आप सर्विंग बाउल में निकाल लें और गरमा गरम सर्व करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)