
महाशिवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं है, यह एक ऊर्जा की रात्रि भी मानी जाती है। यह वह समय होता है जब हम अपने मन को शांत कर सकते हैं और पुराने बोझ छोड़कर आगे बढ़ सकते हैं। यही नहीं ये दिन जीवन में नई शुरुआत का संकल्प लेने का भी होता है। भगवान शिव को हमेशा से संतुलन का देवता कहा जाता है। वो हमारे भीतर की अशांति को शांत कर सकते हैं और हमारे कर्मों को हल्का कर सकते हैं। यही नहीं भगवान शिव के पूजन से हमारे जीवन की दिशा भी स्पष्ट हो सकती है। यदि इस दिन सच्चे मन से पूजा की जाए, तो पूरे साल अधिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि या जन्म लग्न के अनुसार कुछ विशेष उपाय करती हैं तो आपके जीवन में खुशहाली सदैव बनी रहेगी और इसका प्रभाव पूरे साल दिखाई दे सकता है। आइए Meenakshi Agrawal, the Urban Energy Architect, Feng Shui, Vaastu, Vedic & Chinese Astrology expert से जानें महाशिवरात्रि के लिए कुछ विशेष उपायों के बारे में।
मेष राशि के लोग ऊर्जावान और तेज स्वभाव के होते हैं। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर लाल फूल और थोड़ा शहद चढ़ाएं। इससे आपका क्रोध शांत होगा, निर्णयों में स्थिरता आएगी और करियर में सकारात्मक गति मिलेगी।

वृषभ राशि के लिए यह दिन स्थिरता लाने वाला हो सकता है। यदि आप इस दिन शिवलिंग को दूध और सफेद पुष्प अर्पित करें तो इसके लाभ आपको जल्द दिखाई दे सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही, घर का वातावरण अधिक शांत हो सकता है।
मिथुन राशि के लोग अक्सर ज्यादा सोचते हैं। महाशिवरात्रि के दिन यदि आप 11 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें और मन ही मन स्पष्टता का संकल्प लें। इससे आपकी उलझनें कम होंगी और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी।
कर्क राशि के लोग भावनात्मक और संवेदनशील होते हैं। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध मिला जल चढ़ाएं तो इससे आपके मन को शांति मिलेगी और परिवार के साथ संबंधों में संतुलन बना रहेगा।

सिंह राशि को हमेशा सम्मान और पहचान प्रिय होती है। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शहद या केसर मिला जल अर्पित करें। तो आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, सदैव बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा
कन्या राशि वाले लोग अक्सर ज्यादा चिंता करते हैं। यदि आप शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के दिन हरी मूंग या बेलपत्र चढ़ाएं तो इससे आपका मानसिक तनाव कम हो सकता है और आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
तुला राशि को हमेशा से ही संतुलन की राशि कहा जाता है। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गुलाब का फूल और थोड़ी मिश्री अर्पित करें तो रिश्तों में मिठास आएगी और जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि हमेशा से ही गहरी और रहस्यमयी होती है। महाशिवरात्रि के दिन साधारण जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और सुरक्षा का संकल्प लें। इससे छिपी चिंताएं कम होंगी और आंतरिक शक्ति बढ़ेगी।
धनु राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर हल्दी मिला जल अर्पित करना चाहिए। इससे आपका भाग्य सक्रिय होता है और आध्यात्मिक प्रगति के अवसर मिलते हैं।
मकर राशि के लोगों को हमेशा से ही जीवन में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें या तिल के तेल का दीपक जलाएं तो अत्यंत शुभ हो सकता है। इससे आपके जीवन की रुकावटें कम होती हैं और परिश्रम का फल मिलने लगता है।
कुंभ राशि को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन की अचानक आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं और मानसिक स्पष्टता बनी रहती है।

मीन राशि के लोग भावनात्मक और आध्यात्मिक दोनों होते हैं। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध और थोड़ा केसर अर्पित करेंगे तो आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। इससे आपका मन शांत होता है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है।
महाशिवरात्रि की इस पवित्र रात में अपने मन को हल्का करें और यदि आपके भीतर कोई बुरी आदत है तो उसे छोड़ने का संकल्प लें। जब भाव शुद्ध होता है, तो कृपा अपने आप बरसती है। यही महाशिवरात्रि का असली आशीर्वाद है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।