Tue Apr 7, 2026 | Updated 01:43 AM IST HZ Awards 2026
image

Summer Salad Recipe: समर डाइट के लिए बेस्ट है ये हेल्दी सलाद, मिनटों में बनाएं; जानें रेसिपी

समर सीजन में अगर आपका भी हेल्दी खाने का मन करता है, तो ऐसे में आप सलाद बनाकर इसे खा सकती हैं। आइए बताते हैं सिंपल रेसिपी जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 10:48 IST

गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने की आदतों में बदलाव होना शुरू हो जाता है। इस मौसम में भारी और तला-भुना खाने से बचकर हल्का, हेल्दी और हाइड्रेटिंग फूड लेना शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। ऐसे में सलाद सबसे अच्छा होता है। यह न सिर्फ जल्दी बन जाता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है और पोषण से भरपूर होता है। अगर आप भी अपनी समर डाइट में कुछ हेल्दी और टेस्टी शामिल करना चाहते हैं, तो यह आसान सलाद रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। इसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

सलाद बनाने की विधि

  • सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक बड़े बाउल में खीरा, टमाटर, प्याज, कॉर्न और गाजर डालें।
  • इसके बाद इसकी सॉस बनाने के लिए चने और दही को मिक्स करके अच्छा सा पेस्ट तैयाक करें।
  • फिर इसमें ये पेस्ट को डालें।
  • इसके बाद इसमें नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। आखिर में ऊपर से हरी धनिया डालकर गार्निश करें। आपका हेल्दी समर सलाद तैयार है।
  • इस तरह से आपका हेल्दी सलाद बनकर तैयार हो जाएगा।

2 (13)

 

इसे भी पढ़ें: Lal Aloo Ki Lehun Sarson Waali Bhujiya: स्वाद में लाजवाब होती है लाल आलू की लहसुन सरसों वाली भुजिया, यहां देखें आसान रेसिपी

कैसे करें सर्व?

  • सलाद को सर्व करने के लिए एक प्लेट लें।
  • इसे खाखरा के साथ सर्व करें या ठंडा करके ऐसे ही खा लें।
  • इसे खाने के बाद आपका पेट भी भर जाएगा और आपको कुछ हेल्दी खाने को मिल जाएगा।
  • आप इस सलाद को लंच या डिनर के साथ साइड डिश के रूप में खा सकती हैं।

1 (14)

 

इसे भी पढ़ें: वही बोरिंग नाश्ता खाकर हो गई हैं परेशान? नोट करें बाकला की फली और दाल के चीले की ये 2 आसान रेसिपी

गर्मियों में फिट और हेल्दी रहने के लिए इस तरह के आसान सलाद को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। यह स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखेगा। साथ ही आपको इसे बनाने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

हेल्दी सलाद रेसिपी Recipe Card

हेल्दी सलाद रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Salads
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • खीरा – 1 (कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • प्याज – 1 छोटा (पतले स्लाइस में)
  • उबला हुआ कॉर्न – ½ कप
  • उबले हुए चने- आधा कप
  • ककड़ी/गाजर – 1 (कद्दूकस की हुई)
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • चाट मसाला – ½ चम्मच
  • हरी धनिया – थोड़ी सी (गार्निश के लिए)
  • दही-3 से 4 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बड़े बाउल में खीरा, टमाटर, प्याज, कॉर्न और गाजर डालें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसकी सॉस बनाने के लिए चने और दही को मिक्स करके अच्छा सा पेस्ट तैयाक करें।

  3. Step 3:

    फिर इसमें ये पेस्ट को डालें। इसके बाद इसमें नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें।

  4. Step 4:

    आखिर में ऊपर से हरी धनिया डालकर गार्निश करें। आपका हेल्दी समर सलाद तैयार है।

  5. Step 5:

    इस तरह से आपका हेल्दी सलाद बनकर तैयार हो जाएगा।

  6. Step 6:

    सलाद को सर्व करने के लिए एक प्लेट लें। इसे खाखरा के साथ सर्व करें या ठंडा करके ऐसे ही खा लें।

  7. Step 7:

    इसे खाने के बाद आपका पेट भी भर जाएगा और आपको कुछ हेल्दी खाने को मिल जाएगा।

  8. Step 8:

    आप इस सलाद को लंच या डिनर के साथ साइड डिश के रूप में खा सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।