Sun Apr 5, 2026 | Updated 05:47 AM IST HZ Awards 2026
image

Chille Ka Raita: गर्मियों में इस बार ट्राई करें चीले का रायता, यहां जानें सिंपल रेसिपी

गर्मियों में दही खाना तो हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में हम अक्सर अलग-अलग तरह की चीजों को बनाकर खाते हैं। इस बार आप चीले का रायता बनाएं और इसे खाएं।
Editorial
Updated:- 2026-04-04, 08:30 IST

गर्मियां जैसे-जैसे बढ़ती हैं, वैसे ही हर किसी को ठंडा खाना खाने का मन करता है। ऐसे में कई सारे लोग घरों में दही जमाते हैं और इसे खाते हैं, लेकिन हर बार बूंदी का रायता या मिक्स वेजेटिवल रायता खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप चीले का रायता बना सकती हैं। इस तरह का रायता खाने में काफी टेस्टी लगता है और इससे मुंह का स्वाद भी बदल जाता है। आइए बताते हैं कि चीले का रायता आप घर पर कैसे बना सकती हैं। इसकी रेसिपी को आप आर्टिकल में पढ़ सकती हैं।

रायते के लिए चीला कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन, हल्दी और नमक डालें।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  • ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न हों। अब एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और घोल को फैलाकर पतला चीला बना लें।
  • इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें और फिर छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें।

1 (7)

रायता बनाने का तरीका

  • एक बड़े बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूथ हो जाए। अगर दही बहुत गाढ़ा है।
  • इसमें थोड़ा पानी या छाछ मिला सकते हैं।
  • अब इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें।
  • तैयार दही के मिश्रण में कटे हुए चीले के टुकड़े डाल दें।
  • इसे हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चीला टूटे नहीं। चीला दही को सोख लेता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
  • अगर आप रायते को और भी खुशबूदार बनाना चाहते हैं, तो एक छोटे चम्मच तेल में राई, करी पत्ता और एक चुटकी हींग का तड़का लगाकर इसे रायते के ऊपर डाल दें।

2 (7)

 

इसे भी पढ़ें: पुदीना-धनिया पीसने की झंझट खत्म, अभी बनाकर फ्रिज में रखें ये क्यूबस; रायता हो या शिंकजी हर डिश बनेगी लाजवाब

रायता सर्व करने का तरीका

इस रायते को परोसने से कम से कम 15-20 मिनट पहले फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
परोसते समय ऊपर से थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया और अनार के दाने डालें। यह दिखने में भी आकर्षक लगेगा।
ध्यान रखें कि दही खट्टा न हो। ताजे दही का उपयोग करने से रायते की मिठास और ठंडक बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: Hari Matar Ka Raita: बूंदी-खीरा छोड़ें! मटर से बनाएं स्वादिष्ट रायता, नोट करें आसान रेसिपी

इस तरह से आप बेसन के चीले से रायता बनाएं, जिसे बनाने में आपको कम समय लगेगा। साथ ही इसका टेस्ट भी अच्छा आएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

चीले का रायता Recipe Card

चीले का रायता रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 70
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • बेसन-1 कप
  • बारीक कटा प्याज-1 छोटा
  • हरी मिर्च-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया-बारीक कटा हुआ
  • अजवाइन-½ चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर-एक चुटकी
  • तेल-चीला सेकने के लिए
  • ताजा दही-2 कप (फेंटा हुआ)
  • काला नमक-½ चम्मच
  • भुना हुआ जीरा पाउडर-1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-¼ चम्मच
  • पुदीना पाउडर या ताजी पत्तियां

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन, हल्दी और नमक डालें।

  2. Step 2:

    थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न हों। अब एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और घोल को फैलाकर पतला चीला बना लें।

  3. Step 3:

    इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें और फिर छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें।

  4. Step 4:

    एक बड़े बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूथ हो जाए। अगर दही बहुत गाढ़ा है।

  5. Step 5:

    इसमें थोड़ा पानी या छाछ मिला सकते हैं। अब इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें।

  6. Step 6:

    तैयार दही के मिश्रण में कटे हुए चीले के टुकड़े डाल दें। इसे हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चीला टूटे नहीं। चीला दही को सोख लेता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

  7. Step 7:

    अगर आप रायते को और भी खुशबूदार बनाना चाहते हैं, तो एक छोटे चम्मच तेल में राई, करी पत्ता और एक चुटकी हींग का तड़का लगाकर इसे रायते के ऊपर डाल दें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।