Sat Apr 4, 2026 | Updated 01:31 AM IST HZ Awards 2026
bakla ki fali

वही बोरिंग नाश्ता खाकर हो गई हैं परेशान? नोट करें बाकला की फली और दाल के चीले की ये 2 आसान रेसिपी

यह लेख बाकला की फली और दाल के चीले की दो आसान और स्वादिष्ट रेसिपी प्रस्तुत करता है, जो बोरिंग नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये चीले आपको दिनभर ऊर्जावान रखते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 12:30 IST

सुबह की भागदौड़ में अक्सर हम वही पोहा, पराठा या सैंडविच खाकर ऊब जाते हैं। अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं जो स्वाद में लाजवाब हो और सेहत के मामले में भी नंबर वन, तो 'बाकला की फली' (Fava Beans) और दाल के चीले एक बेहतरीन विकल्प हैं। बाकला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो आपको दिनभर आपके शरीर को ऊर्जावान रखता है। ऐसे में आप दो तरीकों से बाकला के चीले तैयार कर सकती हैं। ऐसे में इन चीलों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप बाकला की फली और दाल के मेल से कैसे 2 आसान और टेस्टी रेसिपी बना सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

बाकला और मूंग दाल का चीला

यह चीला दिखने में जितना हरा-भरा है, खाने में उतना ही हल्का होता है। ऐसे में इसे बनाने में 1 कप पीली मूंग दाल, आधा कप ताजी बाकला की फली (बारीक कटी हुई), 2 हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, नमक, हींग और थोड़ा हरा धनिया होना जरूरी है।

1 - 2026-03-13T205641.174

बनाने की विधि

  • सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीसकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  • अब इस घोल में बारीक कटी हुई बाकला की फली, नमक, हींग और हरा धनिया मिलाएं। बाकला की फलियों को छोटा-छोटा काटें ताकि वे चीले के साथ आसानी से पक जाएं।
  • एक नॉन-स्टिक तवे को गरम करें और उस पर थोड़ा घी या तेल लगाएं।
  • एक बड़ा चम्मच बैटर तवे पर फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
  • इसे पुदीने की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें। यह बच्चों के टिफिन के लिए भी बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें -रबड़ी जैसी गाढ़ी दलिया की खीर बनाएं इन 2 आसान तरीकों से, जीत लेंगी सभी का दिल

मसालेदार बाकला और चना दाल का चीला

अगर आपको थोड़ा कुरकुरा और चटपटा नाश्ता पसंद है, तो चने की दाल के साथ बना यह चीला आपको जरूर पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए 1 कप चने की दाल (4-5 घंटे भिगोई हुई), आधा कप बाकला की फली (हल्की उबली और मैश की हुई), बारीक कटा प्याज, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और चाट मसाला होना बेहद जरूरी है।

 बनाने की विधि-

  • चने की दाल को दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो।
  • बाकला की फलियों को थोड़ा उबाल लें और फिर उन्हें हाथों या चम्मच से अच्छी तरह मैश (कुचल) लें।
  • दाल के पेस्ट में मैश की हुई फली, कटा हुआ प्याज और सारे सूखे मसाले मिला दें।
  • तवे पर बैटर को फैलाएं और थोड़ा तेल डालकर इसे क्रिस्पी (कुरकुरा) होने तक पकाएं। चने की दाल की वजह से यह चीला काफी देर तक आपको भूख नहीं लगने देगा।
  • इसे दही या आम के अचार के साथ खाएं, स्वाद दोगुना हो जाएगा।

नोट -  हमेशा नरम और ताजी बाकला की फली लें, इससे चीले का स्वाद बेहतर आता है।

इसे भी पढ़ें -लौकी और तोरई की जुगलबंदी से तैयार करें ये 2 जायकेदार डिशेज, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे राज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।