टेस्टी और हेल्दी इमली पन्ना अब बनेगा केवल 15 मिनट में

खट्टा-मीठा पन्ना पीने का मन है और कच्चे आम मार्केट में मिल नहीं रहे हैं तो इमली का पन्ना पिए। यह एक राजस्थानी ड्रिंक हैं जो पीने में काफी टेस्टी और हेल्दी होता है। 

imli ka panna teasty healthy main

कभी आपने आम का पन्ना पिया है?

ऑफकोर्स सबने पिया ही होगा। गर्मी के मौसम में तो इसे हर कोई पीता होगा। लू से बचने के लिए आम पन्ना एक रामबाण उपाय माना जाता है। लेकिन जून-जुलाई के बाद आम पक जाते हैं जिसके कारण इनका पन्ना बनाना बहुत मुश्किल होता है। जबकि इन जून में ही ज़ेठ की गर्मी पड़ती है जो कई लोगों को जान भी ले लेती है। ऐसे में इस गर्मी से बचने के लिए क्या किया जाए?

इसका जवाब छुपा है इनली पन्ने में।

इमली का पन्ना

इमली पन्ना को इमली का अमलाना भी कहते हैं। यह एक राजस्थानी ड्रिंक है जिसे बरसात के मौसम में लोग काफी पसंद करते हैं। इसे खाने के साथ पिया जाता है। मानसून के मौसम में उमस काफी हो जाती है जिसकी वजह से पसीन काफी निकलता है। पसीने के साथ शरीर से पानी भी निकल जाता है। पानी की इस कमी को पूरा करने के लिए इमली का अमलाना बेस्ट उपाय है। यह टेस्टी और हेल्दी होता है।

Read More:5 मिनट में इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनाना सीखें

इमली पन्ना की ऑब्जेक्टिव्स

  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज, हेल्‍दी फूड

जरूरी चीजें

imli ka panna teasty healthy inside

Recommended Video

  • 2 बड़ा चम्मच इमली (बीज निकाल दें)
  • आधा कप पीसी हुई चीनी
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च
  • 1/4 इलायची पाउडर
  • 1/2 चम्मच नमक
  • स्वादानुसार काला नमक
  • स्वादानुसार सादा नमक
  • 4-5 पुदीने की पत्तियां (सजावट के लिए)

इस तरह से बनायें

  • इमली के बीजों को निकाल कर एक कप पानी में मिक्स कर 2 घंटे के लिए रख दें।
  • फिर इस भीगी हुई इमली को मिक्सी में ब्लेंड करें। फिर इस पानी को एक बाउल में कपड़े से छानकर करें।
  • फिर इसमें पिसी चीनी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक, सादा नमक और 1 ग्लास पानी मिलाएं।
  • फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • 1 घंटे बाद इमली के पानी को फ्रिज में से निकाल कर पुदीने की पत्ती से सजाकर सर्व करें।
  • बारिश के मौसम में इसे आप सामान्य टेंपरेचर पर भी पी सकती हैं।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP