गर्मी की तपिश से राहत देने के लिए लस्सी से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। यह पेट को आराम पहुंचाने के साथ-साथ गर्मी को भी दूर करती है। समर सीजन शुरू होते ही दुकानों के बार लस्सी के स्टॉल भी लग जाते हैं।
अब मौसम खैर बदल चुका है। मानसून में यूं तो ठंडी चीजें नहीं खानी चाहिए, लेकिन लस्सी एक्सेप्शन हो सकती है। इसी तरह इस मौसम में आड़ू मिलते हैं। मीठे आड़ू के फल को आप सुबह नाश्ते से पहले और स्नैक के रूप में खा सकते हैं, लेकिन पता है इससे एक और चीज बना सकते हैं।
आड़ू की मदद से आप लस्सी भी तैयार कर सकते हैं। जी हां, आड़ू को कैरेमलाइज्ड करके आप स्वादिष्ट लस्सी बना सकते हैं। यह रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस क्लासिक ड्रिंक का मजा आप भी लंच टाइम में ले सकते हैं।
आड़ू की लस्सी बनाना भी बहुत ज्यादा आसान है और शेफ कुणाल कपूर ने जो तरीका बताया है, वो आपको बहुत पसंद आएगा। अगर आप भी लस्सी पीना पसंद करते हैं, तो आड़ू को कैरेमलाइज करके लस्सी बना सकते हैं। इस बेहतरीन ड्रिंक को कैसे तैयार करना है, आइए इस आर्टिकल में आपको बताएं।
इसे भी पढ़ें: घर पर बाजार जैसी क्रीमी लस्सी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: गर्मी में लस्सी बनाते समय ना करें ये गलतियां
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
अगर आप लस्सी के शौकीन हैं, तो इस बार आड़ू की लस्सी बना लें
आड़ू को धोकर उसे बीच से स्लिट कर लें और उनसे बीज हटा लें।
एक पैन को गर्म करें और उसमें चीनी डालकर गर्म करें। उसमें आड़ू डालकर उन्हें कैरेमलाइज्ड होने दें।
इसमें क्रीम डालकर उसे मिलाएं और फिर आंच को बंद करके आड़ू ठंडा होने दे।
एक ब्लेंडर में आड़ू, दही, वनीला एक्स्ट्रैक्ट और चिल्ड पानी डालकर ब्लेंड करें। सर्विंग गिलास में निकालकर बादाम से गार्निश करें और आनंद उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।