herzindagi
know the different types of recipe of custard in hindi

अक्सर मीठे की होती है क्रेविंग्स तो ट्राई करें यह अलग-अलग कस्टर्ड रेसिपीज

अगर आपको कस्टर्ड खाना काफी पसंद है तो इस लेख में जानिए इसे बनाने के दो अलग-अलग तरीके।
Editorial
Updated:- 2021-09-02, 12:00 IST

हम सभी को कभी ना कभी मीठे की क्रेविंग्स होती ही है। इस स्थिति में अधिकतर लोग कोई ना कोई स्वीट डिश खाना पसंद करते हैं। हालांकि, डेसर्ट बनाना कभी-कभी थोड़ा कठिन हो सकता है। ऐसे में लोग बाजार जाकर कुछ मीठा लेकर आते हैं। लेकिन इसमें ना केवल उनके अतिरिक्त पैसे लगते हैं, बल्कि यह अधि सुरक्षित भी नहीं है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें मीठा खाना काफी पसंद है, लेकिन आप उसे बनाने में बहुत अधिक मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कस्टर्ड की मदद से कुछ बेहतरीन डेसर्ट तैयार सक सकती हैं।

वैसे तो अक्सर लोग कस्टर्ड से फ्रूट कस्टर्ड बनाते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप इसकी मदद से हर बार एक ही रेसिपी बनाएं। कैरेमल कस्टर्ड से लेकर मैंगो कस्टर्ड तक आप कई तरह की डिफरेंट रेसिपीज को बना सकती हैं और हर दिन अपने टेस्ट बड को एक ट्रीट दे सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कस्टर्ड की मदद से बनने वाली अलग-अलग रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी यकीनन इसे एक बार अवश्य बनाना चाहेंगी-

कैरेमल कस्टर्ड

caremal custuard

कैरेमल कस्टर्ड को कैरेमलाइज्ड चीनी और वेनिला की मदद से बनाया जाता है। इसे बनाना जितना आसान है, यह खाने में उतना ही अधिक डिलिशियस होता है।

सामग्री-

  • 125 ग्राम चीनी
  • 1/2 लीटर दूध
  • 4 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर (वेनिला फ्लेवर)
  • 1/2 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • 2 चम्मच चॉकलेट पाउडर

विधि-

  • कैरेमल कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को कैरेमलाइज करनाहोगा।
  • इसके लिए एक नॉन स्टिक पैन में 25 ग्राम चीनी को 1 टेबलस्पून पानी के साथ कैरामेलाइज़ करें।
  • चीनी को गोल्डन ब्राउन होने तक करीबन दस मिनट के लिए उबालें। इसके बाद इसे ठंडा होने तक दें।
  • अब थोड़ा सा ठंडा दूध लेकर उसमें कस्टर्ड पाउडर को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब आप दूध उबालें और उसमें बची हुई 100 ग्राम चीनी डालें। इसके बाद आंच कम कर दें।
  • अब उबलते दूध में कस्टर्ड मिल्क का मिश्रण डालें। करीबन, 5 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • अब इसमें वैनिला एसेंस डालें और गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद अलग से एक कटोरा लें और उसमें पहले कैरामेलाइज़्ड चीनी डालें।
  • अब आप कैरामेलाइज़्ड चीनी पर कस्टर्ड का मिश्रण डालें और ऊपर से चॉकलेट पाउडर डालें।
  • इसे आप ठंडा करने के लिए 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें-किचन में जरूर रखें ये 10 चीजें, झटपट बनेगा खाना

मैंगो कस्टर्ड

mango custuard

अगर आपको आम खाना अच्छा लगता है, तो यकीनन मैंगो कस्टर्ड की यह रेसिपी आपको पसंद आएगी। इसे बेहद ही कम सामग्री की मदद से तैयार किया जा सकता है।

सामग्री-

  • दो कप मैंगो क्यूब्स
  • 2 1/2 कप ठंडा दूध
  • 1 1/2 टेबलस्पून वनीला कस्टर्ड पाउडर
  • 2 1/2 टेबलस्पून चीनी

विधि-

  • सबसे पहले एक पैन में दूध, चीनी व कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्दी तहर मिक्स करें।
  • आप इसे तब तक मिलाएं, जब तक कि कस्टर्ड पाउडर की गांठें खत्मना हो जाएं।
  • इसके बाद आप इसे गैस पर रखें और करीबन पांच मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर रखें।
  • इस दौरान आप दूध को लगातार चलाते रहें।
  • अब आप गैस बंद दें और दूध को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
  • इसके बाद आप इसमें कटे हुए आम के टुकड़ें डालें और इसे एक बार फिर अच्छी तरह मिक्स हो करें।
  • जब यह मिक्स हो जाए तो आप इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें।
  • अब आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
  • तो अब आप कस्टर्ड पाउडर से सबसे पहले कौन सी रेसिपी ट्राई करना चाहेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें 15 रुपये में घर पर कैसे बनाएं ये सॉस

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।