
अक्सर घरों में तुराई को एक बोरिंग सब्जी माना जाता है। बच्चे हों या बड़े, तुराई का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर तुराई को एक सही तड़के और सही मसालों के साथ बनाया जाए, तो यह शाही पनीर को भी मात दे सकती है? आज आप कलौंजी वाली तुराई की एक ऐसी आसान रेसिपी, जिसमें न तो बहुत ज्यादा तेल-मसालों का इस्तेमाल होता है और न ही घंटों की मेहनत।
इसे भी पढ़ें: बचे हुए दाल-चावल से बनाई जा सकती हैं 3 नई डिशेज, स्वाद भी होगा कमाल
कलौंजी वाली तुराई न केवल बनाने में आसान नहीं होती है, बल्कि यह हेल्दी भी होती है। इसे आप गरमा-गरम पराठे, रोटी या फिर दाल-चावल के साथ साइड डिश के तौर पर परोस सकती हैं, तो अगली बार जब घर में तुराई आए, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: दाल-चावल के बैटर से नहीं ब्रेड से बस 5 मिनट में बनाएं डोसा, जानें इंस्टेंट रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
कलौंजी वाली तुराई की रेसिपी
सबसे पहले तुराई को अच्छी तरह धो लें। अब इसके छिलके उतारें और इसे गोल या चौकोर टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि टुकड़े बहुत ज्यादा छोटे न हों, क्योंकि तुराई पकने के बाद बहुत जल्दी गल जाती है।
एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल से धुआं निकलने लगे, तो गैस की आंच धीमी कर दें।
अब इसमें कलौंजी डालें। जैसे ही कलौंजी चटकने लगे, इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें। तड़के में कटी हुई तुराई डालें और मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनें। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
तुराई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए इसे पकाते समय ऊपर से पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। तुराई अपने ही रस में पककर बहुत स्वादिष्ट बनती है।
जब तुराई पूरी तरह नरम हो जाए और मसाला सब्जी के साथ लिपट जाए, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से ताजा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें।
इसके बाद गर्मागर्म पराठों के साथ सर्व करें। आप चाहें तो इसे रोटी के साथ भी खास बना सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।