herzindagi
janhvi kapoor favourite food routine diet main

जाह्नवी को खाने में पसंद है रेड मीट, घर पर इस तरह से बनाएं

राजस्थानी लाल मास को देश के हर कोने में खाने में पसंद किया जाता है। स्वर्गीय श्री देवी की बेटी और धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्वनी कपूर का तो यह पसंदीदा डिश है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-07-03, 11:04 IST

स्वर्गीय श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर मराठी फिल्म सैराठ की हिंदी रिमेक धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसरत दिख रही हैं। उनकी इस खूबसूरती का सीक्रेट उनके वर्कआउट और बैलेंस्ड में छुपा है। हाल ही में दिए हुए एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें खाने में रेड मीट सबसे ज्यादा पसंद है। 

आखिर में ऐसा क्या है रेड मीट में जिसके कारण जाह्नवी कपूर को ये खाने में बहुत पसंद है। दरअसल यह एक चटपटा और हेल्दी खाना है जो स्पाइसी लवर को जरूर पसंद आता है। इसे राजस्थानी लाल मास भी कहते हैं और इसे राजस्थानी मसाले डालकर बनाया जाता है। कई लोग सोचते हैं कि ये बनाने में काफी मुश्किल होता है। लेकिन यह उतना भी मुश्किल नहीं है। तो अगर आपको भी घर पर इसे बनाकर खाना है तो इस आर्टिकल में हम आपको इसे बनाने की पूरी विधि बताने वाले हैं। इसे फॉलो कर आप घर पर 45 मिनट में राजस्थानी लाल मास तैयार कर सकती हैं। 

नोट- यह एक स्पाइसी डिश है। तो इसमें लाल मिर्च की मात्रा बिल्कुल भी कम ना करें। क्योंकि इसमें मिर्च कम करना इस डिश के साथ बेईमानी होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सारी चीजों को तैयार करके रखें। 

रेड मीट के ऑब्जेक्टिव्स

  • कितने लोगों के लिए : 3
  • समय : 45 मिनट
  • मील टाइप : लंच

जरूरी चीजें

janhvi kapoor favourite food routine diet inside

  • 750 ग्राम मटन
  • 10 मीडियम साइज सूखी लाल मिर्च
  • 2 हरी इलायची 
  • 1 काली इलायची
  • 3 कुटी हुई लौंग 
  • 1 इंच दालचीनी 
  • 1 चम्‍मच जीरा 
  • 2 तेज पत्‍ता
  • 1 चम्‍मच लहसुन-अदरक पेस्‍ट 
  • 1 कप दही 
  • 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 3 चम्‍मच घी
  • स्‍वादानुसार नमक 

इस तरह बनाएं 

janhvi kapoor favourite food routine diet inside

  • सबसे पहले एक कटोरी में दही लें। उसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें। फिर नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
  • अब इसमें मटन के पीस डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर के फ्रीज में ठंडा होने के रख दें। 
  • तब तक सूखी लाल मिर्च, हरी इलायची, काली इलायची, कुटी हुई लौंग, दालचीनी, धनिया पाउडर, जीरा औऱ तेज पत्‍ता लें। अब इसे एक साथ थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें और गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • फिर एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रखें और उसमें तीन चम्मच घी डालें। फिर घी के गर्म हो जाने पर इसमें बचा हुआ अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
  • अब इसमें तीन कटी हुई प्याज डालें। जब प्याज का रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो उसमें रेफ्रीजरेटर में रखे तैयार मटन को डालकर फ्राई करें। जब मटन बिल्कुल गाढ़ा हो जाएं औऱ दही का पानी पूरी तरह से सूख जाए तो उसमें मसालों का पेस्ट डालें। ऊपर से हल्का नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। अब इसे पांच से दस मिनट तक पकने दें जिससे की मसाले पूरी तरह से पक जाएं।
  • अगर आपको थोड़ी सी ग्रेवी चाहिए है तो उसमें थोड़ा गर्म पानी डालकर दो से तीन मिनट के लिए पकाइए।

अब आपका राजस्थानी रेड मीट तैयार है। इसे रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें और मजे लेकर खाएं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।