सब्जी का स्वाद उसकी ग्रेवी और उसके मसालों में होता है अगर आपने कभी गौर किया हो तो देखा होगा कि आप जब बड़े रेस्टोरेंट में जाती हैं और कुछ खाने के लिए ऑर्डर करती हैं तो वो झट से बनकर आ जाता है। उदाहरण के लिए अगर आप मलाई कोफ्ता, मलाई पनीर या मलाई चिकन ऑर्डर करती हैं तो इन तीनों की ग्रेवी तो एक जैसी होती है लेकिन अगर कुछ अलग होता है तो वो पनीर, कोफ्ता और चिकन। अब आप भी अपने घर पर ऐसी ही स्मार्ट कुकिंग करना सीख लीजिए। आपके घर में अगर लोग वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह का खाना खाना पसंद करते हैं तो आपको इसके लिए दोगुनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। अब आप एक ही शाही ग्रेवी बनाएं और उसमें जिसे जो खाने का मन हो वो डालें और परोस दें।
अब हम आपको काजू और खसखस की शाही ग्रेवी बनाना सीखा रहे हैं इसे आप अपने घर पर किसी भी खास मौके पर बना सकती हैं। घर पर कोई भी छोटी सी पार्टी हो तोआप अपने मेहमानों के लिए इस बार यही बनाएं। इसका स्वाद उन्हें हमेशा आपके खाने की याद दिलाता रहेगा। आपको घर पर काजू खसखस की ग्रेवी कैसे बनानी है आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शेफ से जानिए घर पर पनीर के पकौड़े बनाने की ये exclusive रेसिपी
इसे जरूर पढ़ें:क्या आपने घर पर बनाया है स्पाइसी मेक्सिकन राजमा सलाद
गैस बंद करने के बाद आप इसमें धनिया की पत्तियां ऊपर से छिड़ककर आप इसे ढक दें इससे धनिया की खुशबू ग्रेवी में अच्छी तरह से आने लगेगी फिर आप सर्व करते समय भी इसमें हल्की सी बारीक कटी हुई पत्तियां भी छिड़के इससे ग्रेवी दिखने में भी सुंदर लगेगी।
Tips: ग्रेवी में आप काजू और खसखस के साथ खरबूजे के बीज भी मिला सकती हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब के इसमें और ड्राइफ्रूट भी मिला सकती हैं। आप इसे पनीर, कोफ्ता, चिकन, सोयाबीन किसी के साथ भी सर्व कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।