
ब्रेकफास्ट में हम अक्सर ऐसी ही चीजें खाना पसंद करते हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर हों। ऐसा ही एक व्यंजन है उपमा। सूजी से तैयार ये डिश वास्तव में खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए अच्छी होती है। इसलिए उपमा कई लोगों की पसंदीदा डिश है। हालांकि, हम सबका उपमा बनाने का तरीका अलग-अलग हो सकता है, लेकिन कई बार बेकार सूजी स्वाद को फीका कर देती है।
इसलिए जरूरी है कि उपमा बनाने के लिए रवा परफेक्ट हो। हालांकि, कई बार कॉमन चीज़ें जिसका इस्तेमाल हम सालों से करते आ रहे हैं उसकी जानकारी भी हमें नहीं होती है। उदाहरण के तौर पर सूजी को ही ले लीजिए। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती कि मोटी सूजी, महीन सूजी का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है।
View this post on Instagram
मगर उपमा बनाने के लिए सही सूजी या रवा का चयन कैसे करें? इस पर एक छोटा लेकिन बहुत उपयोगी वीडियो शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने परफेक्ट उपमा बनाने के लिए कुछ टिप्स साझा किए हैं, जो आपके लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

भारत में सूजी को कई नामों से जाना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में सूजी की कई किस्में पाई जाती हैं, जिसे लोग अपनी ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। अगर हम बनावट के आधार पर बात करें, तो बाजार में आमतौर पर दो तरह की सूजी मिलती है। उनमें से एक बहुत महीन सूजी होती है जबकि दूसरी सूजी दरदरी दानेदार होती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप जानते हैं कैसे बनती है सूजी? जानें इससे जुड़े मिथक
उपमा बनाने के लिए हमें मोटी सूजी का चुनाव करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मोटी सूजी का उपमा बहुत स्वादिष्ट और दानेदार बनता है। अगर आप गाढ़ी सूजी की जगह बारीक सूजी का इस्तेमाल करते हैं, तो उपमा बहुत अधिक तरल और चिपचिपा हो जाएगा। जिसे कोई भी खाना पसंद नहीं करेगा।

शेफ कुणाल कपूर के अनुसार हमें महीन सूजी का इस्तेमाल पूरी, डोसा या पराठे बनाने के लिए करना चाहिए। अगर आप कोई भी ऐसा व्यंजन बना रहे हैं, जिसमें सूजी का घोल तैयार किया जाता है, तो महीन यानि बारीक सूजी का चुनाव करना चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें-Rava Special: सिर्फ हलवा नहीं बल्कि सूजी से बनाएं ये शानदार स्नैक्स

इस तरह आप उपमा बनाने के लिए परफेक्ट सूजी का चुनाव कर सकते हैं और आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-(@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।