सुबह के समय नाश्ता बनाने की जल्दी हो या फिर मेहमानों के आने पर कुछ स्नैक्स तैयार करने की समस्या सूजी का उपयोग कई चीज़ों के लिए होता है। सूजी भारतीय किचन के बहुत ही अहम इंग्रीडिएंट्स में से एक है और इसका इस्तेमाल रोज़ाना होता है। सूजी से जुड़े कुछ हैक्स आपके काम को बहुत आसान भी बना सकते हैं।
जिन हैक्स की हम बात कर रहे हैं वो आपके रोजमर्रा के काम को काफी आसान बना सकते हैं। उपमा, उत्तपम, चीला, हलवा आदि बनाने में भी आपको आसानी होगी।
ये हैक्स आपका समय और पैसे दोनों बचा सकते हैं और सूजी को स्टोर करने का तरीका भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं सूजी से जुड़े हैक्स।
अधिकतर लोग सूजी को ड्राई रोस्ट करते समय नॉर्मल घर की कढ़ाई और करछी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सूजी को रोस्ट करते समय अगर आप लड़की की करछी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे सूजी के जलने की गुंजाइश कम रहेगी।
दरअसल, कढ़ाई के साथ-साथ स्टील की करछी भी ज्यादा गर्म हो जाती है और ऐसे में उससे बार-बार चलाते समय सूजी ज्यादा ब्राउन हो जाती है। लकड़ी के स्पैचुला से ये समस्या कम होगी और साथ ही साथ आपकी सूजी सही से रोस्ट भी हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- बिना जामन के दही जमाने के 3 असरदार ट्रिक्स
अगर आप सूजी का हलवा या फिर उत्तपम आदि बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो सूजी को रोस्ट करते समय उसमें थोड़ा सा घी भी मिला दें। बहुत ज्यादा नहीं बस 1 छोटा चम्मच घी मिलाएं।
ऐसा करने से सूजी का फ्लेवर बदल जाता है और उत्तपम में भी बहुत अच्छा सौंधा-सौंधा स्वाद आता है। आप एक बार ऐसा ट्राई करके देखें और सूजी को इसी तरह से रोस्ट करें।
सूजी में कीड़े भी बहुत ज्यादा लगते हैं और ऐसे में उसे स्टोर करने के लिए ये टिप्स ज्यादा बेहतर होंगे-
इसे जरूर पढ़ें- मानसून में हरी मिर्च से बनाएं ये 3 तरह की स्वादिष्ट और चटपटी चटनी
सूजी को फुलाकर कई सारी चीज़ें बनाई जाती हैं। चीला, उत्तपम, ढोकला, डोसा आदि बहुत कुछ सूजी से बनाया जा सकता है। ये खिला-खिला बने इसके लिए आप ठंडे पानी से नहीं बल्कि गुनगुने पानी से सूजी को फुलाएं।
ये ट्रिक उपमा बनाते समय भी काम आती है जहां सूजी का उपमा गर्म पानी के कारण ज्यादा खिला-खिला बनता है। आपको खुद ही ठंडे पानी में फूली सूजी और गर्म पानी में फूली सूजी के बीच का अंतर समझ में आ जाएगा।
ये हैक से ज्यादा टिप है क्योंकि सूजी का Glycemic Index कम होता है इसलिए ये कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऐसे में सूजी में ज्यादा तेल डालना सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। सूजी तेल को सोखती है और इसलिए पहले थोड़े से तेल को गर्म करें उसमें तड़के की सामग्री डालें फिर सूजी मिलाएं।
ये सारे हैक्स आपके लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं और ये आपको पसंद आ सकते हैं। इन्हें ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हररजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।