herzindagi
Gobhi musallam recipe

साधारण सब्जी छोड़ें, इस बार बनाएं गोभी मुसल्लम; नोट करें रेसिपी

Gobi Musallam Recipe: अगर आप आलू-गोभी की साधारण सब्जी खाकर-खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया बनाना चाहती हैं, तो गोभी मुसल्लम ट्राई कर सकती हैं। यह डिश न केवल दिखने में बेहद आकर्षक है बल्कि इसका स्वाद रेस्टोरेंट की महंगी डिश को मात दे सकता है। नीचे देखें रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 11:02 IST

सर्दी के मौसम में साग और हरी सब्जियां काफी अच्छी मिलती है। इस सीजन में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली खरीद जाने वाली सब्जी में से एक है फूलगोभी। गोभी से अधिकतर लोग अलग-अलग तरह की सब्जी फिर चाहे वह भुजिया हो, कोफ्ता हो या फिर मिक्स वेज। इतना ही नहीं बल्कि गोभी के पराठे भी खूब मजे से खाते हैं।

अगर आप भी गोभी की पुरानी और साधारण रेसिपी बना-बनाकर थक गई हैं, तो इस बार गोभी मुसल्लम ट्राई करें। इसका न केवल स्वाद बल्कि इसे बनाने की रेसिपी भी बेहद यूनिक है।

गोभी मुसल्लम बनाने की रेसिपी

gobhi musallam banane ki recipe

  • सबसे पहले फूलगोभी को अच्छे से धो कर साफ करें।  इसके बाद डंठल को अच्छे से काट कर निकाल दें।
  • अब पैन में उतना पानी डालें, जितने में गोभी पूरी तरह डूब जाए।
  • इसके बाद नमक डाल कर गोभी को गैस पर रखकर उबाल आने के लिए रखें।
  • उबालते समय ध्यान रहे कि गोभी टूटे नहीं। आधे से ज्यादा पकने के बाद उसे बाहर निकालें।
  • अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
  • गर्म होने के बाद आंच कम कर उबली हुई गोभी को दोनों तरफ से उलट पलट कर फ्राई करें।
  • गोभी का गोल्डन ब्राउन होने के बाद कड़ाही से बाहर निकालें।

Gobhi Musallam banane ki vidhi

  • इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और टमाटर काट कर रखें। अब एक कटोरे में सारे मसाले, नमक, हल्दी, लहसुन का पेस्ट और हल्का सा पानी डाल कर पेस्ट बनाएं।
  • अब कड़ाही में 2 चम्मच सरसों का तेल और डाल कर गर्म करें।
  • फिर इसमें हींग डालकर कुछ देर तक पकाएं। इसके बाद तेजपत्ता और जीरा डालकर चटकने के लिए कुछ सेकंड के लिए छोड़ें।
  • इसके बाद हरी मिर्च और कटे प्याज डालकर पकाएं।
  • प्याज लाल होने के बाद मसाला पेस्ट डालें और भूनें।
  • थोड़ी देर के बाद टमाटर के टुकड़े या प्याज, टमाटर और मिर्च का पेस्ट डालकर पकाएं।
  • कुछ देर के बाद अदरक का पेस्ट मिलाएं और भूनें।
  • इसके बाद चीनी, मलाई, थोड़ा सा और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्के हाथ से मिला लें।
  • अब गोभी डालें और मसालों को गोभी के ऊपर और चारों तरफ डाल कर मिलाएं।
  • इसके बाद दूध डालें और हल्के हाथ से मिलाने के बाद में ढक कर पकाएं।
  • धनिया पत्ती डालें और गरम मसाला डालकर मिलाएं और 2 मिनट के छोडें।
  • गोभी मुसल्लम बनकर तैयार हैं। अब आप इसे रोटी-पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।

gobhi musallam me kya kya chije padti hai

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लंच हो या डिनर! फटाफट इस तरीके से बनाएं बीन्स की सब्जी, रोटी-चावल के साथ खाने में लगेगी एकदम परफेक्ट

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-shutterstock, gemini


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

गोभी मुसल्लम रेसिपी Recipe Card

गोभी मुसल्लम बनाने की विधि

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1 छोटे आकार की फूलगोभी
  • 2 मीडियम साइज के प्याज
  • 2 बड़े टमाटर
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा तेजपत्ता
  • चुटकी भर हींग
  • 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच मीट मसाला/ जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच शक्कर
  • 1-2 बड़े चम्मच क्रीम या मलाई
  • 1/2 कप या 3/4 कप दूध ग्रेवी के लिये
  • धनिया पत्ती कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • सरसों तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले फूलगोभी को अच्छे से धो कर साफ करें। इसके बाद डंठल को अच्छे से काट कर निकाल दें।

  2. Step 2:

    इसके बाद एक पैन में पानी और नमक डाल कर गोभी को गैस पर रखकर उबाल आने के लिए रखें।

  3. Step 3:

    अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म कर उबली हुई गोभी को दोनों तरफ से उलट पलट कर फ्राई करें।

  4. Step 4:

    गोभी को निकालने के बाद कड़ाही में 2 चम्मच सरसों का तेल और डाल कर गर्म करें।

  5. Step 5:

    फिर इसमें हींग डालकर कुछ देर तक पकाएं। इसके बाद तेजपत्ता और जीरा डालकर चटकने के लिए कुछ सेकंड के लिए छोड़ें।

  6. Step 6:

    इसके बाद हरी मिर्च और कटे प्याज और मसाला पेस्ट डालकर भूनें।

  7. Step 7:

    थोड़ी देर के बाद टमाटर के टुकड़े या प्याज, टमाटर और मिर्च का पेस्ट डालकर पकाएं।

  8. Step 8:

    इसके बाद चीनी, मलाई, थोड़ा सा और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्के हाथ से मिला लें।

  9. Step 9:

    अब गोभी डालें और मसालों को गोभी के ऊपर और चारों तरफ डाल कर मिलाएं।

  10. Step 10:

    इसके बाद दूध डालें और हल्के हाथ से मिलाने के बाद में ढक कर पकाएं।

  11. Step 11:

    धनिया पत्ती डालें और गरम मसाला डालकर मिलाएं और 2 मिनट के छोडें।

  12. Step 12:

    गोभी मुसल्लम बनकर तैयार हैं। अब आप इसे रोटी-पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।