herzindagi
different breakfast recipes with suji rice and besan

ब्रेकफास्ट में हर रोज क्या नया बनाएं समझ नहीं आता? बेसन-चावल और सूजी की मदद से हर दिन अलग-अलग रेसिपी बना सकती हैं आप

Breakfast Recipes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर ब्रेकफास्ट को इग्नोर कर देते हैं या सिर्फ चाय-बिस्किट से ही काम चला लेते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो हर दिन अलग-अलग नाश्ता बनाने कि रेसिपी सर्च करते रहते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 17:20 IST

ब्रेकफास्ट अच्छा करना चाहिए, लेकिन क्या बनाएं समझ नहीं आता। हर दिन अलग ब्रेकफास्ट कोई कैसे बना सकता है। अगर आप एक ही चीज रोज सुबह खाने के लिए बना रही हैं, तो इससे बोरियत भी हो जाती है। यही कारण है कि लोग ब्रेकफास्ट अच्छे से नहीं कर पाते। अगर आप ब्रेकफास्ट में हर दिन कुछ अलग और टेस्टी रेसिपी तैयार करना चाहती हैं, जिसे बनाने में ज्यादा समय भी न लगे, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आप किचन में रखी कुछ चीजों से ही यह रेसिपी बना लेंगी।

बेसन वेज चीला (High Protein Breakfast)

आप चाहे तो हर दिन अलग-अलग चीला भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी दिन सब्जियों वाली या किसी दिन पनीर बेसन चीला भी बना सकती हैं। अगर आप वेज चीला बना रही हैं, तो इसके लिए आपको बेसन 1 कप,1 छोटा प्याज, 1 छोटा टमाटर, एक शिमला मिर्च, 2 चम्मच कद्दूकस गाजर , 1 हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी , नमक, पानी और तेल की जरूरत होगी।

  • कैसे बनाएं- पहले आप सब्जियों को बेसन में डालकर एक घोल तैयार करें और तवा गरम होने के बाद हल्का तेल लगाएं और बैटर फैलाएं। इस तरह चीला आसानी से बन जाएगा।

different breakfast recipes with suji rice and besans

चावल का वेज डोसा (Leftover Rice Recipe)

आप चावल से डोसा भी बना सकती हैं। इसके लिए आप उबले हुए या बचे हुए चावल से भी बना सकती हैं। इसमें आपको दही, सूजी, प्याज, हरी मिर्च, जीरा, नमक और तेल सेंकने के लिए चाहिए होगा।
कैसे बनाएं- इसके लिए आपको मिक्सर में चावल, दही और सूजी डालकर चिकना बैटर बनाना होगा। बैटर को बाउल में निकालकर उसमें प्याज, हरी मिर्च, जीरा और नमक मिलाएं। इसके बाद तवा गरम करें, थोड़ा तेल डालें और बैटर फैलाएं। ध्यान रखें कि आपको धीमी आंच करके डोसे को फैलाना है।

इसे भी पढ़ें- वीकेंड ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ हेल्दी और झटपट रेसिपी? इन 3 चीजों से तैयार कर सकती हैं अलग-अलग चीला, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद

different breakfast recipes with suji rice and besansdfvb

सूजी वेज उपमा (Light & Digestive Breakfast)

ब्रेकफास्ट में एक दिन आप सूजी वेज उपमा भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप सूजी का चीला भी आप कभी-कभी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप सूजी, तेल, राई, करी पत्ता, प्याज, मिक्स सब्जियां, हरी मिर्च, नमक, पानी और नींबू रस डाल सकती हैं। सूजी आसानी से पचती है और वजन कंट्रोल में मदद करती है। इसलिए सूजी का उपमा या चीला बनाना बेस्ट रेसिपी हो सकता है।

इसे भी पढे़ं- पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम

different breakfast recipes with suji rice and besansd

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।