herzindagi
healthy breakfast ideas rava rice and vegetable 3 different chilla recipe

वीकेंड ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ हेल्दी और झटपट रेसिपी? इन 3 चीजों से तैयार कर सकती हैं अलग-अलग चीला, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद

पूरे हफ्ते की भागदौड़ और रोजाना के एक जैसे नाश्ते के बाद छुट्टी के दिन कुछ अलग, खास और टेस्टी खाने की इच्छा होना कोई बड़ी बात नहीं है। लगभग हर घर में आपको यह समस्या देखने को मिल जाएगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 12:30 IST

वीकेंड में ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए, यह परेशानी हर महिला की होती है। छुट्टियों में बच्चे, कुछ अच्छा और अलग खाने की इच्छा रखते हैं। केवल बच्चे नहीं बल्कि पूरा परिवार छुट्टी के दिन की शुरुआत टेस्टी ब्रेकफास्ट के साथ करना चाहता है। हालांकि, हर वीकेंड में क्या अलग बनाया जाए, यह समझना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। परिवार की पसंद, बच्चों की डिमांड और अपनी सेहत, तीनों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए, महिलाएं कुछ ऐसी रेसिपी सर्च करती हैं, जिसे बनाना भी आसान हो और खाने में भी टेस्टी लगे। अगर आप भी यह चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वीकेंड ब्रेकफास्ट में झटपट चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। कैसे आप इसे आसानी से बना लेंगी, इसका पूरा टिप्स आप पढ़ सकती हैं।

सूजी और चुकंदर से बनाएं

इसके लिए आप 1 कप सूजी लें। इसमें आप चुकंदर को पीसकर मिला लें। आप आधा चुकंदर ले सकते हैं। अब आप 1 कप पानी लेकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसमें आप 1 छोटा प्याज, 1 हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच जीरा और सेंकने के लिए तेल लें। सभी पेस्ट को तैयार करने के बाद आप इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप तवे पर फैलाएं और चीला बनाएं। चीला बनने के बाद इसे चटनी के साथ सर्व करें। यह आसान और हेल्दी नाश्ता है, जो टेस्ट में भी अच्छा लगेगा।

healthy breakfast ideas rava rice and vegetable 3 different chilla recipes

चावल का चीला (Rice Chilla)

चावल का चीला भी इस तरह से बनाना आसान है। इसके लिए आप रात में 1 कप चावल को पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह आप इसे मिक्सी में पीस लें। पेस्ट में आधा कप सूजी, 1 छोटी प्याज, 1 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, 2 टेबलस्पून धनिया और गाढ़ा पेस्ट तैयार करने के लिए पानी लें। पेस्ट तैयार होने के बाद 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद तेल या घी की मदद से तवे पर चीला बनाकर पलटें। आप इसे ढोसे की तरह भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको आलू का पेस्ट अलग से तैयार करना होगा।

इसे भी पढे़ं- पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम

 healthy breakfast ideas rava rice and vegetable 3 different chilla reciped

वेजिटेबल चीला

यह चीला बनाने के लिए आपको बेसन की जरूरत होगी। इसके लिए आप 1 कप बेसन में, कद्दूकस की हुई सब्जियां, जैसे गाजर, लौकी, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च डालें। इसमें आप 1 हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें। सभी को अच्छे से मिलाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें कि आपको गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। अगर पेस्ट गाढ़ा नहीं बन रहा है, तो आप इसमें बेसन और बढ़ा सकती हैं। पेस्ट बनने के बाद आप इसे तवे पर सेक लें। इस तरह आपका हेल्दी चीला तैयार है। चीला बनाने के लिए अगर आप  नॉन-स्टिक तवे का उपयोग करती हैं, तो तेल भी ज्यादा नहीं लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट और फूली-फूली नहीं बनती रोटियां तो अपनाएं ये टिप्स

healthy breakfast ideas rava rice and vegetable 3 different chilla recipesdf

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।