Easy Recipe: झटपट तैयार करें तंदूरी निमकी, यह रही आसान रेसिपी

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। जी हां, आज हम आपके लिए तंदूरी निमकी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है। 

 
how to make tandoori nimki in hindi

लंच के बाद घर वाले और बच्चे स्नैक्स के लिए कहने लगते हैं। ऐसे में मन न भी हो तो कुछ न कुछ तो बनाना ही पड़ता है। ऐसे में हर झटपट बनने वाले स्नैक्स ऑनलाइन या यूट्यूब में ढूंढते हैं। अगर आप 5 मिनट में कुछ अच्छा और टेस्टी बनाना चाहें तो भी कई सारी क्विक रेसिपीज हैं, लेकिन अगर थोड़ी मेहनत की जाए तो स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार किया जा सकता है।

जी हां, आज हम आपके लिए तंदूरी निमकी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। निमकी को वैसे तो अलग-अलग नामों से अलग-अलग राज्यों में जाना जाता है जैसे नमक पारा, खुरमा या कुछ और, लेकिन ज्यादातर निमकी का शेप तिकोना होता है और इसे बनाने का तरीका थोड़ा-सा अलग होता है। तो चलिए आज आपको निमकी की स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बताते हैं।

बनाने का तरीका

easy recipe of nimki,

  • सबसे पहले आपको सही आटा गूंथना है। (आटा गूंथने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स) इसके लिए सबसे पहले आटा, जीरा, घी, कलौंजी, नमक आदि मिलाएं।
  • इसके बाद आपको आटा गूंथना है जो बहुत ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए। ये पूड़ी के आटे की तरह ही होना चाहिए।
  • इसे हम तुरंत नहीं बनाएंगे बल्कि इसे आधे घंटे के लिए रेस्ट करने रख देंगे। ध्यान रहे कि इसे ढककर ही रखें। आपको इसे ऐसे ही नहीं रखना है। इसके बाद आपको फिर से एक बार नम हाथों से आटे को गूंथना है।
  • अब आपका आटा तैयार है और अब इसे शेप देना है। आप छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे बेलें और बिलकुल वैसे ही इसे रखें जैसे समोसे का होता है, समोसे को जिस तरह से हम मैदा और पानी के घोल से बंद करते हैं इसे भी वैसे ही चिपकाना है। इसमें हमें कुछ ज्यादा एड नहीं करना है बल्कि इसे खस्ता बनाना है।
  • शेप देने के बाद आपको इसमें फोर्क से छेद भी करने हैं। ऐसा करने से तेल में डालने पर ये फूलेगा नहीं और आपकी निमकी बहुत खस्ता बनेगी।
  • अब इन्हें बस तंदूर में पकाना बाकी है, (निमकी बनाने की आसान रेसिपी) इसके लिए तंदूर को गर्म करें फिर निमकी के ऊपर तेल लगाएं और कुछ देर के लिए पकने दें।
  • क्रिस्पी निमकी होने के बाद इसे एक प्लेट में निकालें और चाय के साथ सर्व करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

तंदूरी निमकी। Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें तंदूरी निमकी।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • आटा- 1 कप
  • जीरा- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- फ्राई (करने के लिए)
  • बेकिंग सोडा- चुटकी भर

विधि

  • Step 1 :

    एक बाउल में आटा, जीरा, घी, कलौंजी, नमक आदि मिलाएं और स्मूथ आटा गूंथ लें।

  • Step 2 :

    अब आपका आटा तैयार है और अब इसे शेप देना है।

  • Step 3 :

    शेप देने के बाद आपको इसमें फोर्क से छेद भी करने हैं।

  • Step 4 :

    इसके लिए तंदूर को गर्म करें फिर निमकी के ऊपर तेल लगाएं और कुछ देर के लिए पकने दें।

  • Step 5 :

    क्रिस्पी होने के बाद इसे एक प्लेट में निकालें और चाय के साथ सर्व करें।