herzindagi
how to knead dough for roti

आटा गूंथने में होती है दिक्कत तो अपनाएं ये ट्रिक्स

आटा गूंथने पर कई लोगों की समस्या होती है कि वो जरूरत से ज्यादा सख्त हो जाता है या फिर गीला हो जाता है। उसे ठीक करने के लिए कुछ हैक्स भी अपनाए जा सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-06-07, 17:10 IST

भारत में रोटी-पराठा और नान जैसी चीज़ें खाना एक डाइट से जुड़ी जरूरत है। नॉर्थ इंडिया में तो बिना उसके खाना ही नहीं खाया जाता है। रोटी अगर रोजाना बनानी है तो यकीनन आटा भी रोजाना ही गूंथना होगा। वैसे तो कई लोग फ्रिज में रखे हुए आटे से भी रोटियां बना लेते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। आटा अगर रोजाना गूंथा जाए तो रोटी सॉफ्ट और हेल्दी बनती है। ये तो थी रोटी की बात, लेकिन अगर आटा गूंथने की बात की जाए तो ये आप में से कितने लोगों को समस्या जैसा लगता है? कई लोगों के लिए तो परफेक्ट आटा गूंथना एक अचीवमेंट जैसा लगने लगता है क्योंकि कभी ना कभी ये गीला हो जाता है या फिर ज्यादा सख्त हो जाता है।

अगर आपके साथ भी आटे से जुड़ी ये समस्या है तो क्यों ना कुछ ट्रिक्स आजमाई जाएं जिनकी मदद से आप आसानी से आटा गूंथ सकें? तो चलिए आज आपको ऐसे ही कुछ हैक्स बताते हैं जो परफेक्ट आटा गूंथने में आपकी मदद कर सकते हैं।

1. आटा गूंथते समय करें गुनगुने पानी का इस्तेमाल-

अगर आप उनमें से एक हैं जिनके द्वारा गूंथा हुआ आटा हमेशा ही सख्त हो जाता है तो ये बेहतर होगा कि आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर आटा गूंथे। इस तरह आपका गूंथा हुआ आटा बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट रहेगा और जो रोटी बनेगी वो भी सॉफ्ट बनेगी। गुनगुना पानी थोड़ा-थोड़ा करके आपको आटे में डालना होता है और इसके साथ ही हल्के हाथों से इसे गूंथना होगा। ये आटा काफी फ्लफी होगा और अगर आपको लंच आदि के लिए रोटी बनानी है तो रोटियां काफी समय तक सॉफ्ट रहेंगी।

dough for roti

इसे जरूर पढ़ें- किचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम

2. दूध का इस्तेमाल कर गूंथे आटा-

थोड़ा सा गुनगुना दूध और पानी मिलाकर आप आटा गूंथें। ये सिर्फ 1-2 चम्मच ही लगेगा और बाकी आपको पानी मिलाना होगा। अगर आपकी ये शिकायत रहती है कि आटा थोड़ी देर बाद ही कड़क हो जाता है तो आपके लिए ये अच्छा साबित होगा। ये पूड़ी या पराठा बनाने के लिए भी काफी अच्छा होता है।(रोटी को ज्यादा देर तक सॉफ्ट कैसे रखें)

dough for paratha

इसे जरूर पढ़ें- घर पर झटपट बनाएं चावल की फूली-फूली रोटी

3. आटा गूंथते समय तेल मिलाया जा सकता है-

अगर आप इस चीज़ से परेशान हैं कि हमेशा ही आटा बहुत ज्यादा गीला हो जाता है तो गीले आटे को थोड़ा ठीक करने के लिए एक ट्रिक बताते हैं आपको। आप आटे को खुला छोड़ें और उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगा दें। इसे 5 मिनट हवा में ही रहने दें और थोड़ा सा तेल ऊपर जरूर लगाएं ताकी इससे आटा सख्त ना हो। इसके बाद आप आटे को दोबारा गूंथ लें। तेल की वजह से आटा सख्त नहीं होगा और हवा आटे को थोड़ा ड्राई करेगी। पर ध्यान रखें कि अगर आटे में बहुत ही ज्यादा पानी मिला दिया है तो वो ठीक नहीं होगा।

ये तीनों हैक्स आपको आटा गूंथने में मदद करेंगी। अगर ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik/ Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।