Tue Apr 14, 2026 | Updated 08:00 AM IST
image

Sprouts Paneer Paratha: सुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स पनीर पराठा, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

सुबह के नाश्ते में आप अपने बच्चों से लेकर बड़ों को हेल्दी चीजों को खिलाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप स्प्राउट्स पनीर पराठा बनाकर खिला सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही इससे आप कुछ हेल्दी खा पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 11:12 IST

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में सुबह का नाश्ता हम केवल पेट भरने के लिए करते हैं। इसी वजह से वो हमारे शरीर को नहीं लग पाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ हेल्दी खाएं, ताकि आप पूरे दिन एनर्जेटीक बनी रहे। इसके लिए आप स्प्राउट्स पनीर पराठा बना सकती हैं और बच्चों से लेकर बड़ों को खिला सकती हैं, ताकि आपके घरवाले हेल्दी खाना खा सकें और मजे से पूरा दिन एन्जॉय कर सकें। आइए इसकी रेसिपी आपके साथ शेयर करते हैं, ताकि आप भी इसे सुबह के नाश्ते के लिए बना सकें।

स्प्राउट्स पनीर पराठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल डालें। पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह सेट हो जाए।
  • एक मिक्सिंग बाउल में दरदरे पिसे हुए अंकुरित अनाज और कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले मिलाएं।
  • ध्यान रखें कि नमक स्टफिंग भरते समय ही डालें, वरना मिश्रण पानी छोड़ सकता है। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

2 - 2026-04-13T103552.302

  • आटे की एक लोई लें और उसे थोड़ा सा बेल लें। अब इसके बीच में तैयार की गई स्प्राउट्स-पनीर की स्टफिंग रखें।
  • किनारों को मोड़ते हुए इसे अच्छी तरह बंद कर दें और लोई को फिर से चपटा करें। सूखे आटे की मदद से इसे हल्के हाथों से बेल लें ताकि पराठा फटे नहीं।
  • तवे को गरम करें और बेला हुआ पराठा उस पर डालें। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का सेकें। अब घी या तेल लगाकर पराठे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
  • यह पराठा मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के लिए बहुत फायदेमंद है, खासकर जिम जाने वालों और बढ़ते बच्चों के लिए।
  • अंकुरित अनाज फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
  • इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं, जिससे आपको दोपहर के खाने तक भूख नहीं लगती।
  • हाई प्रोटीन और हाई फाइबर होने के कारण यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: घंटों की मेहनत होगी खत्म, बिना कद्दूकस किए बनाएं ढाबा स्टाइल मूली के पराठे; हर कोई पूछेगा रेसिपी

किस तरह करें सर्व?

  • इस गरमा-गरम पराठे को आप ठंडी दही, पुदीने की चटनी या घर के बने आम के अचार के साथ परोस सकते हैं।
  • अगर आप बच्चों के लंच बॉक्स के लिए बना रहे हैं, तो इसे रोल करके केचप के साथ भी दे सकते हैं।

1 - 2026-04-13T103555.529

इस तरह से आप स्प्राउट्स पनीर पराठा बना सकती हैं, जिसे बनाने में काफी कम समय लगेगा। साथ ही आपके मुंह का स्वाद बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Stuffed Paratha Making Tips: भरवां पराठे बनाते समय बाहर निकल जाती है स्टफिंग, तो अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

स्प्राउट्स पनीर पराठा Recipe Card

स्प्राउट्स पनीर पराठा रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • अंकुरित मूंग/मोठ-1 कप
  • पनीर-100-150 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • गेहूं का आटा- 2 कप (गूंथने के लिए)
  • बारीक कटा प्याज-1 छोटा
  • हरी मिर्च-2-3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
  • ताजा हरा धनिया-बारीक कटा हुआ
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक और चुटकी भर हींग
  • तेल या घी-पराठा सेकने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल डालें। पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह सेट हो जाए।

  2. Step 2:

    एक मिक्सिंग बाउल में दरदरे पिसे हुए अंकुरित अनाज और कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले मिलाएं।

  3. Step 3:

    ध्यान रखें कि नमक स्टफिंग भरते समय ही डालें, वरना मिश्रण पानी छोड़ सकता है। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

  4. Step 4:

    आटे की एक लोई लें और उसे थोड़ा सा बेल लें। अब इसके बीच में तैयार की गई स्प्राउट्स-पनीर की स्टफिंग रखें।

  5. Step 5:

    किनारों को मोड़ते हुए इसे अच्छी तरह बंद कर दें और लोई को फिर से चपटा करें। सूखे आटे की मदद से इसे हल्के हाथों से बेल लें ताकि पराठा फटे नहीं। तवे को गरम करें और बेला हुआ पराठा उस पर डालें। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का सेकें। अब घी या तेल लगाकर पराठे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

  6. Step 6:

    यह पराठा मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के लिए बहुत फायदेमंद है, खासकर जिम जाने वालों और बढ़ते बच्चों के लिए। अंकुरित अनाज फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

  7. Step 7:

    इस गरमा-गरम पराठे को आप ठंडी दही, पुदीने की चटनी या घर के बने आम के अचार के साथ परोस सकते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।