गर्मियां शुरू हो गई हैं और ये वक्त कुछ ऐसा होता है जब हमारा खाने से ज्यादा पीने का मन करता है। प्यास लगे भी क्यों न तेज धूप की वजह से हमारा कंफर्ट कुछ ठंडा ही होता है। हालांकि, ठंडा पीने का मतलब सिर्फ कोल्ड ड्रिंक नहीं होता, क्योंकि कोल्ड ड्रिंक पीना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खराब होता है। ऐसे में हमारे पास मिल्क शेक बनाने का ऑप्शन बचता है।
हालांकि, कई लोग स्ट्रॉबेरी और मैंगो मिल्कशेक बनाते हैं, लेकिन क्यों न हम इस बार शरबत-ए-बहार ट्राई किया जाए? यह शेक इतना स्वादिष्ट होता है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे। बस हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करें।
इसे जरूर पढ़ें- फिरनी और खीर में है ये 5 बड़े अंतर, आप भी जानें
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको पता है शेक्स और स्मूदी में अंतर?
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इन टिप्स की मदद से तैयार करें शरबत-ए-बहार।
आप जितने लोगों के लिए शेक तैयार करना चाहें, उतने खरबूजे लाकर रख दें।
सबसे पहले एक-एक करके उसके ऊपर का भाग हटाएं। खरबूजे के छिलके को यूं ही रहने दें।
अब एक बड़े चम्मच की मदद से पहले खरबूजे के बीजों को निकाल लें।
एक ब्लेंडर में खरबूजे का गूदा, कंडेंस्ड मिल्क और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
तैयार स्मूथ शेक को खरबूजे के अंदर डालें और स्ट्रॉ से एक बार मिलाकर शरबत-ए-बहार का लुत्फ उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।