herzindagi
know difference between shakes and smoothies

क्या आपको पता है शेक्स और स्मूदी में अंतर?

क्या आपको पता है कि शेक और स्मूदी के बीच में क्या अंतर होता है? चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-17, 13:33 IST

शेक और स्मूदी दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिसे पीकर ताजगी का एहसास होता है और आपका पेट भरा-भरा रहता है। आप उनके कई फ्लेवर्स और वैरायटी को कैफे और रेस्तरां में पा सकते हैं और उन्हें घर में भी बनाया जा सकता है।

आपमें से कुछ लोगों को हो सकता है कि शेक पसंद हो और कुछ स्मूदी ज्यादा अच्छी लगती होगी। क्या आपको इनके बीच का अंतर पता है? इन दोनों का बेस, इंग्रीडिएंट्स में भी अंतर होता है। अगर आप भी अक्सर इन दोनों के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं और कन्फ्यूज होते हैं तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

हम आपको इन दोनों के बीच का बड़ा अंतर बताने जा रहे हैं। साथ इनमें से क्या ज्यादा पसंद किया जाता है, वो भी इस लेख में जरूर पढ़ें।

क्या होती है स्मूदी?

what is a smoothie

स्मूदी में शेक जैसी स्थिरता होती है, लेकिन यह शेक नहीं है। यह शुद्ध फलों, सब्जियों और तरल पदार्थों से बना एक गाढ़ा, मिश्रित पेय होता है। स्मूदी का बेस आमतौर पर दही, दूध या जूस से शुरू होता है, लेकिन इसे कुछ फलों से भी बनाया जा सकता है। इसमें गाढ़ेपन के लिए कभी-कभी अनाज और दलिया को स्मूदी में जोड़ा जा सकता है। स्वाद और पोषण के लिए अतिरिक्त फ्लेवर्स जैसे शहद या प्रोटीन पाउडर भी मिलाया जा सकता है। स्मूदी का उपयोग भोजन की जगह किया जाता है। कुछ लोग इसे नाश्ते में खाते हैं और कुछ इसे स्नैक्स के तौर पर लेते हैं। इसमें भरपूर पोषण आपकी हेल्थ को अच्छा रखने में मदद करता है और बढ़ते वजन को घटाने के लिए भी अच्छा है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए 5 मिनट में बनाएं ब्लूबेरी शेक, जानें रेसिपी

क्या होता है शेक?

what is a shake

शेक, जिसे मिल्कशेक भी कहा जाता है, एक डेजर्ट या मीठी ड्रिंक है। जैसे स्मूदी को लोग मील रिप्लेसमेंट की जगह खाते हैं, इसे वैसे नहीं लिया जा सकता है। इसे भोजन के साथ परोसा जाता है। पेट भरने के लिए यह भी अच्छा विकल्प है, लेकिन यह बहुत कम देर के लिए ऐसा करता है। मिल्कशेक का आधार डेयरी होता है, आमतौर पर आइसक्रीम या दूध से इसे बनाया जाता है। इसमें कई बार फ्लेवर सिरप, पाउडर और असली फलों को डालकर बनाया जाता है। हालांकि कुछ मिल्कशेक आइस क्रीम से ही पूरी तरह से बनते हैं। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें व्हीप्ड क्रीम (व्हीप्ड क्रीम) और कैंडी टॉपिंग से गार्निश किया जाता है।

इतिहास और लोकप्रियता

मिल्कशेक का नाम सबसे पहले 1885 में सामने आया था, लेकिन पहले इसे एगनॉग की तरह तैयार किया जाता था। 1900 से इसमें अलग प्रयोग किए गए और तब दूध, चॉकलेट, वनीला (वनीला कैसे बनता है), स्ट्रॉबेरी आदि फ्लेवर से इसे तैयार किया गया। स्मूदी कई दशकों से पसंद की जा रही है, लेकिन इसने लोगों के दिल में 1960 के दशक में जगह बनाई। स्मूथी किंग, स्टीवन कुह्नाऊ द्वारा 1970 में इसकी ब्रांडिंग की गई, जब उन्होंने मिल्कशेक के लिए लैक्टोज-मुक्त विकल्प के रूप में स्मूदी बनाना शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: विंटर में पी जा सकती हैं ये टेस्टी और हेल्दी स्मूदीज

कैसे बनते हैं शेक और स्मूदी?

how to make smoothie and shake

शेक को बनाते वक्त किसी भी फल को दूध और चीनी के साथ ब्लेंड किया जाता है। इसमें कुछ लोग आइसक्रीम भी मिलाते हैं और फिर टूटी-फ्रूटी, आइसक्रीम, चॉकलेट सिरप, ड्राई फ्रूट्स आदि से गार्निश किया जाता है।

स्मूदी बनाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसे फलों को दही के साथ ब्लेंड करती हैं। स्वाद के लिए इसमें शहद और मिंट डाला जा सकता है। ऊपर से कुछ कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे खाया जाता है।

अब आपको पता लगा कि स्मूदी और शेक कितना अलग होते हैं। अगर आपको भी ऐसे ही किसी अन्य फूड इंग्रीडिएंट्स के अंतर के बारे में कंफ्यूजन है तो हमें कमेंट कर बताएं।

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।