घर की किचन में ऐसी बहुत सी डिशेज होती हैं। जिनको हम चाहे जितना भी बनाने का ट्राई कर लें, लेकिन उनमें होटल या रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं आता है। जिसकी वजह होती है किसी भी डिश को बनाते वक्त सही टिप्स फॉलो नहीं करना। दरअसल, घर पर हम सभी टिप्स को फॉलो नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से डिश में होटल जैसा टेस्ट नहीं आता है। हर डिश को बनाने का एक तरीका होता है। उसी के अनुसार बनाने पर डिश अच्छी लगती है। आज हम आपको ऐसी ही एक रेसिपी बनाने का परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं।
यह बात तो आप सभी जानते हैं कि हर सब्जी और दाल का मजा तभी पूरा होता है जब उसके साथ नान, पराठा या रोटी होती है। अधिकतर लोग होटल और रेस्टोरेंट में दाल मखनी और पनीर के साथ लच्छा पराठा खाना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में आपने देखा होगा लच्छा पराठे में बहुत लेयर होती है। जब हम उसे खाते हैं तो हर लेयर में अलग ही स्वाद होता है। वहीं जब लच्छा पराठा घर पर बनाया जाता है तो उसमें लेयर नहीं बनती हैं। ऐसे में मन उदास हो जाता है। अगर आपको भी घर पर रेस्टोरेंट जैसे लेयर वाले लच्छे पराठे का स्वाद लेना है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से परफेक्ट लेयर वाला पराठा घर पर बन सकता है। आइए फिर देर किस बात की जान लेते हैं किन ट्रिक्स की मदद से आप परतदार और खस्ता पराठा घर पर बना सकती हैं।
इस आर्टिकल में जान लेते हैं कैसे आप लेयर वाला पराठा बना सकती हैं। इसको खाने के बाद आपके परिवार में हर कोई खुश हो जाएगा।
हमेशा लच्छा पराठा बनाने के लिए आटे की जगह मैदा का प्रयोग करें। इससे लच्छा पराठा स्वादिष्ट और परफेक्ट बनता है। वहीं आटे के मुकाबले मैदा से पराठे में लेयर अच्छी बन जाती है।
हमेशा लच्छा पराठा बनाते समय आप उसमें पानी से ज्यादा दूध का इस्तेमाल करें। इससे पराठा काफी सॉफ्ट और टेस्टी बनता है। वहीं पराठे की रंगत भी इससे अच्छी लगती है।
ये भी पढ़ें: लच्छा परांठा बनाते समय करेंगी यह छह गलतियां तो नहीं मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद
लच्छा पराठा बनाते समय अक्सर लोगों की शिकायत रहती हैं कि उनके पराठे में लेयर नहीं बनती है। ऐसे में यदि आपको पराठे में लेयर चाहिए तो आप पराठा बेलने के बाद घी और सूखी मैदा डालकर तब पराठे की लेयर बनाएं। इससे आटा चिपकता नहीं है और सेकने के बाद भी पराठे में हर लेयर अलग नजर आती है।
ये भी पढ़ें: कुणाल कपूर से जानें परफेक्ट लच्छा पराठा बनाने के लिए टिप्स और ट्रिक्स
आप यदि लच्छा पराठा एकदम परतदार खाना चाहती हैं, तो उसके लिए आपको पहले पूरा गोल पराठा बेल लेना है। उसके बाद आपको एक-एक पतली स्ट्रिप काटते जाना है। अब सभी स्ट्रिप को रोल करते हुए इकठ्ठा कर लें। इसके बाद उससे बेलें। इससे पराठे में अच्छी परत नजर आएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।