बेसन रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख इंग्रीडिएंट्स में से एक है। महिलाएं इसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई रेसिपी को बनाने में करती हैं। बेसन का इस्तेमाल मिठाई को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ स्नैक्स, सब्जी आदि में किया जाता है। बेसन के इस्तेमाल से किसी भी रेसिपीज का स्वाद लाजवाब भी हो सकता है, तो किसी रेसिपीज का स्वाद बिगड़ भी सकता है।
अगर बेसन का बेस ही ठीक तरह से नहीं बनाया गया हो। बेसन का बैटर बनाना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता तो चीला बार-बार तवे पर चिपकने लग जाता है। चिपकने के बाद टूट जाता है। तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
हम इस लेख के माध्यम से आपको बता रहे है कुछ ऐसे आसान टिप्स और ट्रिक्स जिसे अपनाने के बाद आपको बेसन का बैटर बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बेसन का परफेक्ट बैटर बनाने का तरीका क्या है।
बेसन का बैटर तभी सही बनेगा जब आप बेसन और पानी का अनुपात बराबर रखेंगे जैसे- आप बेसन का बैटर बनाने के लिए एक बाउल में 4 कप बेसन ले रही हैं, तो आपको 1 कप पानी का अनुपात रखें। साथ ही, बैटर बनाने के लिए चने की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर आसानी से बेसन बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
इसके लिए चने की दाल को रातभर के लिए भिगोकर दें। फिर सुबह मिक्सी में इसे डालकर बैटर तैयार कर लें। ऐसा करने से बैटर बहुत ही अच्छा लगेगा और आपको काफी फायदा होगा।
चीला खाने का मजा तभी आता है, जब आप वह बढ़िया तरीका से पका हो। आलू का मसाला और क्रिस्पी लेयर भूख बढ़ देती है। मगर कई बार चीला ठीक तरह से पक नहीं पाता। इसके लिए आप मेथी दाने का इस्तेमालकर सकते हैं।
सबसे पहले ध्यान रखें कि सारे इंग्रीडिएंट्स का रेशियो एकदम सही होना चाहिए। इसे बनाते वक्त इसमें एक चम्मच पोहा और 1 छोटा चम्मच मेथी दाना डालें। इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसमें ऐसे नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं, जो फर्मेंटेशन के प्रोसेस में मदद करते हैं।
हम बैटर बनाते वक्त पानी का इस्तेमाल तो करते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडा पानी आपके बैटर को कितना परफेक्ट बना सकता है। जी हां, आइस चिल्ड पानी डालने से बैटर का टेक्सचर काफी अच्छा होता है। इससे आपको स्मूथ और क्रीमी कंसिस्टेंसी प्राप्त होती है।
पानी का कम टेंपरेचर बेसन को ज्यादा सॉफ्ट होने से बचाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैटर बैक्टीरिया के कारण फॉर्मेट होता है, इसलिए उसे जल्दी खराब होने का खतरा भी रहता है। ठंडा पानी डालने से बैक्टीरिया की ग्रोथ कम हो जाती है। इससे गर्मी के दिनों में भी आप बैटर को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बेसन से बनती हैं ये 3 सब्जियां, इसे मजे से खाएं और फायदे पाएं
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।