herzindagi
tips to make gram flour

घर पर आसानी से बेसन बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

जब आप आसानी से घर पर बेसन बना सकती हैं, तो फिर आपको बाज़ार से खरीदने की क्या ज़रूरत है।
Editorial
Updated:- 2022-03-07, 18:00 IST

बेसन भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख इंग्रेडिएंट्स में से एक है। महिलाएं इसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई रेसिपीज को बनाने में करती हैं। बेसन का उपयोग मिठाई की कई स्वादिष्ट रेसिपीज बनाने के साथ-साथ स्नैक्स, सब्जी आदि में किया जाता है। बेसन के इस्तेमाल से किसी भी रेसिपीज का स्वाद लाजवाब भी हो सकता है तो किसी रेसिपीज का स्वाद बिगड़ भी सकता है, अगर बेसन में किसी अन्य चीज की मिलावट हो तो। ऐसे मे शुद्ध बेसन का उपयोग करना बेहद ज़रूरी हो जाता है।

बेसन खरीदने के लिए अमूमन आप बाज़ार का ही रुख करती होंगी लेकिन, क्या आपको मालूम है कि बाज़ार से मिलावटी बेसन खरीदने की जगह आप घर पर आसानी से बेसन बना सकती हैं। जी हां, आज इस लेख में हम आपको कुछ किचन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से शुद्ध बेसन बना सकती हैं और एक नहीं बल्कि कई रेसिपीज में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

बेसन बनाने का पहला तरीका

how to make gram flour inside

  • अगर आप मार्केट से भी बेहतरीन बेसन का पाउडर घर पर बनाना चाहती हैं, तो आप एक नहीं बल्कि दो आसान रेसिपीज की मदद से कुछ ही देर में बना सकती हैं।
  • बेसन बनाने के लिए सबसे पहले आप बाज़ार से चना दाल लगभग 500-600 ग्राम खरीद लीजिए।
  • इसके बाद चना दाल को एक से दो बार अच्छे से साफ कर लें और एक दिन के लिए धूप में रख दें।
  • अगले दिन कढ़ाही को गर्म करें और चना को डालकर लगभग 4 मिनट के लिए भून लें।(चावल का आटा बनाएं)
  • अब इसे मिक्सर में डालकर महीन पीस लें और छलनी से छान लें।
  • ध्यान रहे एक साथ मिक्सी में लगभग 200-250 ग्राम से अधिक दाल डालकर न पिसे।
  • दाल पीसने के बाद आप इसे रेसिपीज में इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:चावल के आटे से बनाएं ये लजीज रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद

बेसन बनाने का दूसरा तरीका

how to make gram flour inside

  • बेसन बनाने के लिए सबसे पहले आप चना दाल को एक से दो बार साफ करके एक दिन के लिए धूप में रख दें।
  • अगले दिन माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर प्री हीट करें और किसी बर्तन में चना दाल को रखकर कुछ देर के लिए भून लें।
  • बीच में एक बार माइक्रोवेव को बंद करके दाल को ज़रूर चलाए।
  • भूनने के बाद ग्राइंडर में डालें और महीन पीसकर छलनी से छान लें।
  • अगर दाल महीन नहीं पीसी है तो फिर से बची हुई दाल को ग्राइंडर में डालकर पीस लें और किसी बर्तन में रख लें।

बेसन स्टोर करने के तरीके

how to make gram flour inside

अन्य खाद्य पदार्थ की तरह घर पर तैयार बेसन को एक नहीं बल्कि कई दिनों तक आप आसानी से स्टोर कर सकती हैं। बेसन को स्टोर करने के लिए आप कांच की जार या किसी एयर टाईट कंटेनर का ही उपयोग करें। बेसन का इस्तेमाल करने के बाद ढक्कन को अच्छे से बंद ज़रूर करें। कई बार ढक्कन हल्का भी खुला रहता है तो बेसन ख़राब हो सकता है।

आप प्लास्टिक की थैली में पैक करके भी स्टोर कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बेसन को प्लास्टिक की थैली में डालकर अच्छे से पैक कर लें और फिर इसे किसी कांच की जार या टाईट कंटेनर में रख दें। इससे जल्दी ख़राब होने का चांस बहुत कम हो जाता है। नमी वाली जगह पीसी हुई डाल को स्टोर करने से बचें।

इसे भी पढ़ें:इन 3 वेज मोमोज को घर वाले करेंगे खूब पसंद, जानें रेसिपीज

इन रेसिपीज में करें इस्तेमाल

how to make gram flour inside

घर पर तैयार बेसन को आप एक नहीं बल्कि कई रेसिपीज के साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए भी आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। बेसन का लड्डू, बेसन की बर्फी, बेसन का हलवा, बेसन की कतली सब्जी, कढ़ी, बेसन का चकली, बेसन का चीला आदि के साथ ब्रेड पकौड़ा, पनीर पकौड़े,प्याज पकौड़ा आदि कई रेसिपीज में आसानी से इस्तेमाल आप कर सकती हैं।

इन कामों में भी करें इस्तेमाल

अगर आप स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल करती हैं, तो आप घर पर तैयार इस शुद्ध बेसन का आसानी से उपयोग कर सकती हैं। कहा जाता है कि स्किन से गंदगी हटाने, डेड सेल्स को हटाने आदि कई कामों में बेसन का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने पहले किसी डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।