आलू की नहीं इस बार तैयार करें हरे मूंग की भाजी, यह रही रेसिपी

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे हरे मूंग से भाजी तैयार की जा सकती है। बस आपको नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
image

गर्मियों में हमारी बॉडी को ठंडक और पोषण की बहुत जरूरत होती है। इसकी हम अपनी डाइट में लाइट और हेल्दी चीजें शामिल करते हैं। इस लिस्ट में हरे मूंग को भी शामिल किया जा सकता है। हरा मूंग न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन होते हैं। ये तमाम चीजें हमारी बॉडी के लिए जरूरी होते हैं।

वैसे तो आप हरे मूंग से कई तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं, लेकिन आज हम कुछ नया बताते हैं। इस बार आप हरे मूंग से भाजी तैयार करें। एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे बनाना भी आसान है। तो देर किस बात की आइए हरा मूंग की भाजी बनाने की विधि जानते हैं।

हरा मूंग भाजी की विधि

how to make green moong bhaji at home

  • सबसे पहले हरा मूंग को अच्छी तरह से साफ करें। फिर इसे लगभग 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

इसे जरूर पढ़ें-घर पर मूंग दाल की बड़ी बनाते समय ध्यान रखें ये बातें, स्वाद आएगा दोगुना

  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो बाकी सामान जैसे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें।
  • इसे अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें भिगोया हुआ हरा मूंग डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

इसे जरूर पढ़ें-मूंग दाल की मदद से बनाएं ये टेस्टी-टेस्टी बंगाली डिशेज

  • अब इसे 10-15 मिनट तक पकाएं या जब तक कि हरा मूंग नरम न हो जाए। आखिर में हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

हरे मूंग की भाजी Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तेयार करें हरे मूंग की भाजी।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Main Course
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • हरा मूंग- 1 कप
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • तेल- 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- 2 चम्मच

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले हरा मूंग को अच्छी तरह से साफ करें। फिर इसे लगभग 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

  • Step 2 :

    अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। फिर जीरा चटकने लगे, तो बाकी सामान जैसे हल्दी पाउडर ौर धनिया पाउडर डालें।

  • Step 3 :

    इसे अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें भिगोया हुआ हरा मूंग डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

  • Step 4 :

    फिर इसमें नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे 10-15 मिनट तक पकाएं या जब तक कि हरा मूंग नरम न हो जाए।

  • Step 5 :

    आखिर में हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।