Thu Apr 16, 2026 | Updated 01:55 AM IST
how to make crispy parval fry recipe easily

बच्चे परवल देखकर मुंह बनाते हैं? इस नए तरीके से बनाएंगे तो बार-बार मांगेंगे

परवल को अगर सही तरीके से पकाया जाए तो यह भी बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरी बन सकती है। आपके घर में अगर बच्चे परवल खाने से बचते हैं, तो जरूरी नहीं कि आप इस सब्जी को मेन्यू से हटा दें, इसे आप अलग तरह से बनाएंगी, तो उन्हें पसंद आ सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 19:26 IST

परवल खाना घर में हर किसी को पसंद नहीं होता। बच्चे इस सब्जी से ज्यादा भागते हैं। हालांकि, गर्मियों के मौसम में क्या बनाया जाए, समझ नहीं आता। गिनी-चुनी सब्जियों को रोज एक ही तरीके से बनाकर अक्सर महिलाएं भी बोर हो जाती हैं। जब परवल नरम या हल्की गीली बनती है, तो बच्चों को उसका स्वाद और भी ज्यादा फीका लगने लगता है। बच्चों को अक्सर ऐसी सब्जियां पसंद आती जो हल्की कुरकुरी हों और उसमें से चटपटा स्वाद आए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको परवल को कुरमरा कैसे बनाएं इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। अगर आपके घर में किसी को भी परवल नहीं पसंद है, तो वो भी इस सब्जी को बड़े चाव से खाने लगेगा।

किन सामग्री की पड़ेगी जरूरत

परवल, तेल, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, हरा धनिया। आपको इन सभी चीजों का यूज तरीके से करना होगा, वरना छोटी सी गलती भी कुरकुरी भिंडी बनाने के प्रोसेस को खराब कर देगी। इसके लिए हम आपको नीचे तरीका भी बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- कुरकुरे मोमोज घर में बनाते ही सॉफ्ट हो जाते हैं, जानें कहां कर रही हैं गलती?

tips for cooking parwal crispy

परवल की सब्जी कुरकुरी क्यों नहीं बनती

  • सबसे पहली गलती लोग परवल काटने में करते हैं। वह परवल को मोटे- मोटे टुकड़ों में काटते हैं, जिसकी वजह से यह कुरकुरी नहीं बन पाती।
  • इसके अलावा परवल को तुरंत धोकर काटने लगते हैं, इसका पानी सुखने नहीं देते। यही कारण है कि वह भुनने की जगह कढ़ाई में गलने लगते हैं।
  • एक कारण तेल भी हो सकता है। कुरमरी भिंडी बनाते समय लोग तेल भी कम डालते हैं, बहुत कम तेल में परवल अच्छी तरह फ्राई नहीं होती।
  • परवल को आपको धीमी आंच पर नहीं पकाना है, क्योंकि आपने इसे पतला काटा है, तो इसे थोड़ी तेज आंच पर पकाएं।
  • पकाते समय कढ़ाही को ढक नहीं, ढककर पकाने से भाप बनती है, जिससे परवल नरम हो जाती है।
  • मसालों का ध्यान रखना भी जरूरी है। परवल में अगर आप शुरू में ही मसाले डाल देंगी, तो पानी छोड़ने लगती है।
  • बार-बार चलाएं नहीं। इसे एक तरफ से पकने दें, ताकि यह कुरमुरी बनें। ज्यादा चलाने से परवल टूटने लगती है और सही से फ्राई नहीं हो पाती।
  • परवल की रेसिपी आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगी।

parwal sabzi recipe

सही तरीका क्या है?

  • परवल को धोकर अच्छे से पानी सुखने दें, इसके बाद परवल के दोनों किनारे काटकर उसे लंबाई में पतले टुकड़ों में काट लें।
  • परवल को मध्यम से तेज आंच पर चलाते हुए भूनें।
  • परवल हल्के सुनहरे और कुरकुरे होने जैसा दिखें, तो नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
  • इसके बाद आपको मसालों को अच्छे से मिलाना है और आखिर में चाट मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर देना है।

how to make crispy parval fry recipe easily

इसे भी पढ़ें- गैस के बिना भी रोज ब्रेकफास्ट और डिनर में खा सकती हैं ये हेल्दी चीजें, सस्ते में रोज खाना हो जाएगा

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।