Thu Apr 16, 2026 | Updated 03:34 AM IST
Parwal aloo dry sabji,

परवल देख नहीं सिकोड़ेंगे नाक और मुंह, ऐसे बनाएं आलू के साथ स्वादिष्ट सब्जी

इस सीजन में परवल की सब्जी मार्केट में अच्छी क्वालिटी में मिल जा रही है। ऐसे में यदि आपके घर के बच्चे भी परवल देख नाक मुंह सिकोड़ते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।  
Editorial
Updated:- 2024-08-05, 12:11 IST

परवल खाना हर किसी को नहीं पसंद होता है, लेकिन इस सब्जी में पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। परवल से कई सारी रेसिपी बनाई जाती है, बता दें कि परवल से आप बहुत साधारण और टेस्टी रेसिपी बना सकते हैं। बहुत से लोगों को परवल की सब्जी नहीं पसंद होती है। बच्चे हो या बड़े, जिन्हें परवल की सब्जी नहीं पसंद वो इसे देख नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको परवल और आलू की ऐसी टेस्टी, चटपटी और स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे, जिसे एक बार आपने चख लिया तो आप हमेशा इसी रेसिपी परवल की सब्जी बताएंगे।

परवल आलू सब्जी रेसिपी

 ()

  • परवल और आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले परवल और आलू को लंबे आकार में काट लें।
  • आलू परवल के अलावा लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, धनिया और टमाटर को बारीक काट लें।
  • अब एक कड़ाही में 4-5 चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें और गर्म हो जाए तो जीरा, सरसों, लहसुन और प्याज डालकर भून लें।
  • प्याज ट्रांसपेरेंट हो जाए तो उसमें आलू और परवल डालकर भून लें।
  • परवल और आलू सुनहरा हो जाए तो उसमें टमाटर, नमक, हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।
  • सभी को ढक कर भून लें, इसे तब तक पकाएं, जब तक टमाटर पिघल न जाए और सब्जी से अच्छी महक न आ जाए।
  • सब्जी जब अच्छे से सुख जाए और मसाले भी पक जाए तो आंच बंद करें और ऊपर से धनिया पत्ती डालकर गार्निश कर लें।
  • चाहें, तो सब्जी में नींबू का रस डालकर मिला लें और चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: इन गलतियों के कारण पूरी तरह से बिगड़ जाता है नारियल बर्फी का स्वाद 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

परवल आलू की सब्जी Recipe Card

परवल आलू सब्जी रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 35 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • 200 ग्राम-परवल (लंबे और बारीक कटे हुए)
  • 150 ग्राम आलू (लंबे कटे हुए)
  • 2 टमाटर मध्यम आकार
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 3-4 लहसुन
  • बारीक कटे हुए प्याज
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • जीरा-सरसों (एक चम्मच)
  • 5-6 चम्मच तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर जीरा और सरसों का छौंक लगाएं।

  2. Step 2:

    अब लहसुन और बारीक कटे प्याज को डालकर थोड़ा भून लें।

  3. Step 3:

    लहसुन प्याज के बाद कड़ाही में आलू और परवल को पानी में धोकर डालें।

  4. Step 4:

    सुनहरा या कुरकुरा होने तक दोनों को भूनें और 5-10 मिनट बाद, नमक, सब्जी मसाला, हल्दी और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।

  5. Step 5:

    सभी को मिक्स करने के बाद टमाटर डालकर मिक्स करें, सभी पक जाए तो हरी धनिया से गार्निश कर सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।