Monsoon Special: पराठों के साथ बनाएं बेसनी लाल मिर्च, जानें रेसिपी 

अगर आप बरसात में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आप पराठे के साथ फ्राई बेसनी लाल मिर्च बना सकती हैं। 

Besani Lal Mirch easy recipe in hindi

पकौड़े हमेशा से हमारी सबसे पहली पसंद होते हैं। चाहे बारिश का मौसम हो या फिर चाय के साथ कुछ खाने का मन हो, पकौड़े खाने का मन करता ही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चाय के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं। वैसे तो पराठे के साथ लोग चटनी से लेकर अचार खाना पसंद करते हैं।

लेकिन अगर आप कुछ तीखा और मसालेदार तलाश रही हैं, तो आप बेसनी लाल मिर्च की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। जी हां, राजस्थान में लोग पराठों के साथ लाल बेसनी मिर्च खाना पसंद करते हैं। आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बेसनी लाल मिर्च बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

बनाने का तरीका

Chilli besan recipe

  • बेसनी लाल मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले मार्केट से लाल मिर्च लेकर आएं और इसे अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें।
  • आप इसमें एक पैन में घी डालें और इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें। (लाल मिर्च पाउडर रेसिपी)
  • जब बेसन हल्का-सा ब्राउन हो जाए तो इसमें सभी मसाले डाल दें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें लहुसन और अदरक का पेस्ट भी डाल सकती हैं।
  • मिश्रण जब पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसे आंच से उतार दें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे लाल मिर्च में भर लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और मिर्च को फ्राई कर लें।

  • बस आपकी बेसनी लाल मिर्च तैयार है।इसे आप पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।

Image Credit- (@Shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

बेसनी लाल मिर्च Recipe Card

आप बरसात के मौसम में बेसनी लाल मिर्च की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :10 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 5 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • 15 मोटी लाल मिर्च
  • 1/2 चम्मच -अमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार-नमक
  • 1 कप- बेसन
  • 1 चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच- धनिया पाउडर
  • 2 चम्मच- घी

विधि

  • Step 1 :

    बेसनी लाल मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले लाल मिर्च को अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें।

  • Step 2 :

    आप इसमें एक पैन में घी डालें और इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से भून लें।

  • Step 3 :

    जब बेसन हल्का-सा ब्राउन हो जाए तो इसमें सभी मसाले डाल दें।

  • Step 4 :

    मिश्रण जब पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसे आंच से उतार दें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

  • Step 5 :

    जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे लाल मिर्च में भर लें।

  • Step 6 :

    अब एक पैन में तेल गर्म करें और मिर्च को फ्राई कर लें।

  • Step 7 :

    बस आपकी बेसनी लाल मिर्च तैयार है। इसे आप पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।