बाजरे में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता हैं जो हमारे अच्छे हेल्थ और पाचन के लिए जरूर होता है। बाजरा के फायदे और स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए कई स्वास्थ्य सलाहकारों द्वारा बाजरा के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। यह ग्लूटेन मुक्त खाद्य पदार्थ का सबसे अच्छा विकल्प है। बाजरा अस्थमा, कोलेस्ट्रोल, मधुमेह और कैंसर के खतरे को कम करता है। क्या आपने कभी बाजरे की राबड़ी खाई हैं। अगर नहीं तो जल्द ही बनाएं और खाएं। गर्मी में खट्टी बाजरे की राबड़ी खाने से आप तरोताजा महसूस करेंगी। राजस्थान में ये रेसिपी गर्मियों के दिनों में हर घर में बनाई जाती हैं। वैसे तो कई रेस्टोरेंट में बाजरे की राबड़ी मेनू में शामिल होती है लेकिन घर पर बने बाजरे की राबड़ी का स्वाद ही कुछ खास होता है। बाजरे की राबड़ी की खास बात यह है की इसे बनाते समय जो खुशबू आती है वो बहुत ही मनमोहक होती है और इस खुशबू के आते से ही भूख लग जाती है। अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं तो आप खाने में बाजरे की राबड़ी बना सकती हैं और उन्हें खुश कर सकती हैं। कुछ टेस्टी खाने का मन हो रहा है तो बाजरे की राबड़ी को जरूर ट्राई करें, क्योंकि इसे कुक करना बहुत ही आसान हैं। तो आइए जानें, बाजरे की राबड़ी बनाने का तरीका।
इसे जरूर पढ़ें: व्रत के लिए घर पर बनाएं काजू की चिक्की, जानें इसकी रेसिपी
इसे जरूर पढ़ें: नवरात्रि के व्रत पर बनाएं अरबी के कटलेट, जानें रेसिपी
स्वाद में लाजबाव बाजरे की राबड़ी बनकर तैयार है। आप इसमें चुटकी भर काला नमक डालें। राबड़ी ज्यादा खट्टी लग रही हो तो इसमें ठंडा पानी डालें और अगर राबड़ी ज्यादा खट्टी नहीं बनी है तो इसमें थोड़ी सी दही डालकर इसे सर्व कर सकती हैं। आप गर्मियों में अपने घर आए मेहमान को खट्टी राबड़ी सर्व करें और उनकी वाहवाही पाए। चूंकि ये राजस्थानी रेसिपी है तो आप इसे राजस्थानी थाली के साथ सर्व कर सकती हैं। या बाजरे की राबड़ी को आप दाल बाटी के साथ भी सर्व कर सकती हैं।
Photo courtesy- (SooperChef, Watscooking, Whisk Affair, Babi & Food, Fitness, Beauty and More)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।