herzindagi
how to buy fresh mawa in hindi

Buying Tips: मार्केट से ताजा और दानेदार खोया खरीदने के अमेजिंग ट्रिक्स

अगर आप खराब खोया खरीदने से बचना चाहती हैं तो यकीनन इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-01, 17:52 IST

भारतीय मिठाइयां या स्वीट्स के बिना नहीं रह सकते हैं क्योंकि यह हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। भारत में लगभग हर उत्सव में मिठाइयों का एक विशेष स्थान होता है। अगर आप भी त्योहारों के मौके पर बहुत सारी मिठाइयां घर पर बनाकर रख लेती हैं। मगर कुछ दिनों के बाद ही वो खराब या बासी होने लग जाती हैं।

बता दें कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्वीट्स को बनाने में फ्रेश इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल न होना, खासतौर से खोया। खोया का इस्तेमाल ज्यादातर मिठाइयों को बनाने के लिए किया जाता है, पर खोया बाजार से अगर लेकर आएं तो ये फ्रेश हो ये जरूरी नहीं है। बता दें कि खोया को मावा के नाम से भी जाना जाता है। आजकल मावे में कई तरह की मिलावट होती है और कई मावा फ्रेश भी नहीं होते।

इसलिए जरूरी है कि जब भी आप बाजार से खोया खरीदने के लिए जाएं, तो ताजा और अच्छा खोया का चुनाव करें। हालांकि, एकदम परफेक्ट और फ्रेश मावा खरीद पाना मुश्किल है, लेकिन आप कुछ चीजों से बेकार खोया खरीदने से बच सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।

मावा का टेक्सचर चेक करें

mawa buying tips in hindi ()

आप मावा खरीदने से इसके टेक्सचर की जांच करें। टेक्सचर से न सिर्फ आप फ्रेश खोया खरीद पाएंगे बल्कि आपको असली की पहचान भी हो जाएगी। इसके लिए आप मावा को अपने हाथों से दबाकर देखें। अगर मावा नरम है, तो इसका मतलब खोया फ्रेश और असली है। (मावा पनीर रोल रेसिपी)

इसे ज़रूर पढ़ें-Sawan 2022: गुलाब जामुन, पेड़ा या बर्फी के लिए, ऐसे घर पर बनाएं परफेक्ट मावा

खाकर करें चेक

आप मावा को खरीदने से पहले थोड़ा टेस्ट करके देख लें क्योंकि कई बार मावा नरम गर्मी के कारण हो जाता है और इसका स्वाद भी बिगड़ जाता है। साथ ही साथ मावा अगर असली है तो मुंह में नहीं टिकेगा लेकिन अगर मुंह में चिपक जाए तो जान लें कि यह शुद्ध नहीं है। (असली घी की पहचान)

मावा का कलर

Mawa easy hacks in hindi

जब भी आप मार्केट से मावा खरीदने के लिए जाएं, तो आप इसके कलर पर खास ध्यान दें। क्योंकि अच्छे और फ्रेश मावा का कलर पूरा सफेद नहीं होता बल्कि हल्का ब्राउन और सफेद मिक्स होता है। हालांकि, अगर आप हल्का क्रीमी कलर का मावा खरीद रहे हैं, तो आप ज्यादा क्रीमी मावा न खरीदें क्योंकि ये नकली हो सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर इस तरह बनाएं टेस्‍टी दूध-खोए की बर्फी

कैसे पहचानें मावा अलसी है या नकली

मावा असली है या नकली यह बात आप उसकी सुगंध यानि खुशबू से भांप सकते हैं। इसके लिए मावा को अंगूठे के ऊपर मलें। अगर इसमें से घी की गंध आ रही है, तो ये असली और फ्रेश है। वहीं, अगर घी की गंध नहीं आ रही है, तो आप इस मावा को नहीं खरीदें। (शुद्ध खोया बनाने का तरीका)

हमें उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि आपको बाजार से किस तरह का फ्रेश मावा खरीदना है। यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर,लाइक और नीचे कमेंट जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर‍जिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।