भारतीय किचन में घी के बिना तमाम व्यंजन बन पाना एकदम मुश्किल है। पराठे से लेकर हलवा और न जाने कितनी अनगिनत चीजें हम घी में बनाना पसंद करते हैं। दाल में यदि घी का तड़का लग जाए तो उसका मजा ही दोगुना हो जाता है। चूंकि यह हेल्दी होता है तो नानी-दादी से लेकर हमारी मम्मियां तक रोटी और पराठे में घी को चुपुड़कर हमें परोसा करती हैं।
मगर क्या आपके दिमाग में यह ख्याल आया है कि आपका लाया हुआ घी कहीं नकली तो नहीं? नहीं आया होगा, क्योंकि हमें लगता है कि इसमें क्या ही मिलावट की जा सकती है? लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मिलावट करने वाले लोग इसमें भी मिलावट करते हैं। कई लोग घी में नारियल का तेल या डालडा मिलाते हैं। घी की शुद्धता जांचना कई लोगों को आता भी नहीं, ऐसे में अधिकतर लोग इसी तरह के घी को अपने आहार में इस्तेमाल करते हैं।
अगर आप घी की शुद्धता जांचना चाहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि घर में मिलावटी घी की पहचान आप भी कर सकें, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। हम यहां आपको ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप शुद्ध घी को पहचान सकेंगे।
शुद्ध घी का रंग थोड़ा पीला या सुनहरा होता है। शुद्ध घी कभी भी स्मूथ टेक्सचर में नहीं होता है। उसका एक दानेदार टेक्सचर होता है यह उसके सुनहरे भाग की तुलना में सफेद होता है, जो ऊपर तैरता है। बाजार से लाए हुए घी में खुशबू और प्रीजर्वेटिव्स होते हैं, ताकि उन्हें लंबे समय के लिए स्टोर करके रखा जाया जा सके। वहीं, घर के बने या शुद्ध घी में बहुत ज्यादा खुशबू नहीं होती है।
बाजार में उपलब्ध घी अलग-अलग तरह का होता है। कई लोगों का मानना होता है कि क्योंकि इसे दूध या मलाई से बनाया जाता है तो असली घी भी सफेद होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। घी पकने के बाद अक्सर सुनहरा रंग का हो जाता है। आप असली घी की पहचान घर में कैसे कर सकते हैं, यहां जानिए।
आपकी रसोई में घी शुद्ध आ रहा है या नकली, यह आप बहुत आसान तरीके से जांच सकते हैं। इसके शुद्धता की जांच करने का सरल तरीका है कि आप पाम टेस्ट करें।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं घर पर घी बनाने के सबसे आसान तरीके
इस टेस्ट से आप यह पता लगा सकेंगे कि कहीं आपके घी में किसी तरह के तेल (नारियल, बादाम, तिल) आदि की मिलावट तो नहीं है? इस तरह से तेल और घी अलग-अलग हो जाता है और आपको घी की शुद्धता का पता चलता है।
यह घी की शुद्धता चेक करने का एक अन्य आसान तरीका है, जिसे आप घर में ट्राई करके देख सकते हैं। इसे आप कलर टेस्ट भी कह सकते हैं। शुद्ध घी के रंग बदलने से आपको असली और नकली घी की पहचान हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: घर पर बना रही हैं घी तो ट्राई करें ये 3 ट्रिक्स
इसके अलावा ऐसे कई तरीके हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली की पहचान आसानी से कर सकते हैं। इन तरीकों को आप भी ट्राई करके अपनी रसोई से नकली घी को निकाल फेंके और घर पर ही आसानी से शुद्ध घी निकालकर उपयोग करें।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।