herzindagi
homemade tasty milk mawa barfi easy recipe

घर पर इस तरह बनाएं टेस्‍टी दूध-खोए की बर्फी

बची हुई दूध की मलाई से निकले खोए से आप घर पर ही स्‍वादिष्‍ट दूध-खोए की बर्फी बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-05-20, 09:00 IST

ऐसा कई बार होता है कि दूध की मलाई घर में इकट्ठा हो जाती है। तब यह समझ नहीं आता कि आखिर इसका इस्‍तेमाल कैसे किया जाए। वैसे इस मलाई को आप कई तरह से इस्‍तेमाल कर सकती हैं। जैसे आप इसे सब्‍जी में डाल सकती हैं। इसका मक्‍खन निकाल सकती हैं या फिर आप इससे घी भी निकाल सकती हैं। कई महिलाएं ऐसा करती भी हैं। मगर, मलाई से घी निकालने के बाद उसमें से निकला खोया भी आप यूज कर सकती हैं। 

वैसे तो घर में मलाई से निकले खोए का रंग ब्राउन हो जाता है मगर इसका स्‍वाद बेहद अच्‍छा और फ्रेश होता है। कई महिलाएं सब्‍जी को लजीज बनाने के लिए खोए को उसमें डाल देती हैं। मगर, आप इससे घर पर बर्फी भी बना सकती हैं। यह बेहद आसान है। बहुत ही कम सामग्री में आप बाजार जैसी लजीज बर्फी घर पर बना सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे। 

 

 

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

दूध-खोए की बर्फी Recipe Card

घर पर बाजार जैसी बर्फी खानी है तो इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1 कटोरी मावा
  • 1 कटोरी दूध
  • 3 बड़ा चम्‍मच चीनी
  • चुटकी भर इलाइची पाउडर
  • कटे हुए ड्राय फ्रूट्स

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मावा से घी पूरी तरह से निकाल लें। जाहिर है जब आप मलाई से घी निकालती हैं तो मावा अलग और घी अलग हो जाता है। आप मावा को छन्‍नी से छान लें।

  2. Step 2:

    खोए को अब कढ़ाई में डालें। अच्‍छी तरह से भून लें। इसके बाद आपको कढ़ाई में दूध डालना है।

  3. Step 3:

    जब दूध पकने लगे तो उसमें चीनी डालें। पहले चीनी न डालें क्‍योंकि इससे दूध फट सकता है और बर्फी का स्‍वाद खराब हो सकता है।

  4. Step 4:

    बर्फी को तब तक पकाएं जब तक दूध पूरा सूख ना जाए। इसके बाद आप उपर से इलाइची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालें।

  5. Step 5:

    अब गरम-गरम बर्फी को आप मनचाहा आकार दे सकती हैं। इसे फ्रिज में रख लें। इससे यह खराब नहीं होती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।