Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:41 AM IST
Homemade Masala Recipes

Homemade Sabzi Masala: एक बार बनाकर स्टोर करें ये 7 मसाले, हर खाने में आएगा 5 स्टार होटल जैसा स्वाद

Homemade Masala: अगर आप बाजार में मिलने वाले मिलावटी सब्जी मसाले से परेशान हैं, तो क्यों न इस बार इसे घर पर ही बनाया जाएगा। आज के इस लेख में हम आपको 7 ऐसे मसाले बताने जा रहे हैं, जो रोजाना के खाने में 5 स्टार होटल वाला स्वाद ला सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 17:56 IST

Homemade Masala Recipes: भारतीय रसोई की जान मसालों में बसती है। पहले मम्मी या दादी लोग सिलवट्टे पर खड़े मसालों को पीसकर खाना बनाती थी, जिसके कारण उसमें से एक अलग ही खुशबू आती थी, जो भूख को बढ़ा देती थी, लेकिन आज के व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाले मसाले खरीदकर लाते हैं। अब ऐसे में हम कई बार सोचते हैं कि आखिर इतने महंगे मसाले डालने के बाद भी वो स्वाद और खुशबू क्यों नहीं आती है?

अगर आप भी साधारण खाने को 5 स्टार होटल जैसा जायकेदार बनाना चाहती हैं, तो घर पर ताजा मसालों को तैयार करना अच्छा विकल्प है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही 7 खास मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मैजिक मसाला साबित हो सकता है।

प्याज का पाउडर कैसे बनाएं?

  • प्याज का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लच्छे में काटें।
  • इसके बाद इसे धूप में फैलाएं और अच्छे से सुखाएं।
  • फिर इसे ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।

इसे भी पढ़ें- Homemade Amchur Powder: सिर्फ ₹50 के आम से घर पर बनाएं किलो भर अमचूर पाउडर, बाजार से खरीदना जाएंगी भूल

लहसुन का पाउडर कैसे बनाएं?

  • लहसुन को छीलकर इसे अच्छे से धुलें।
  • फिर धूप में तब तक सुखाएं, जब तक इसमें से नमी निकल न जाए।
  • ड्राई होने के बाद इसे मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें।

अदरक का पाउडर कैसे बनाएं?

dry-ginger-powder

  • अदरक को धुलकर इसमें से खराब हिस्सा निकाल अलग करें।
  • इसके बाद इसे कद्दूकस करें और पेपर या थाली में फैलाकर अच्छे से सुखाएं।
  • सुखाने के बाद इसे ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बनाएं।

रसम पाउडर कैसे बनाएं?

  • रसम पाउडर बनाने के लिए एक पैन में नारियल का तेल डालें।
  • फिर इसमें धनिया बीज डालकर अच्छी तरह से रोस्ट करें।
  • अब इन बीजों को प्लेट में निकालें।
  • फिर इसके बाद पैन में थोड़ा सा नारियल तेल डालें और उसमें जीरा और मेथी दाना डालें।
  • रोस्ट करने के बाद उसमें करी पत्ती डालकर चलाएं।
  • सभी चीजों को रोस्ट करने के बाद धनिया बीज के ऊपर डालें।
  • इसके बाद फिर से पैन में नारियल तेल डालकर लाल मिर्च को रोस्ट करें।
  • अब इन सभी चीजों को ग्राइंडर में डालें और बारीक पाउडर बनाएं।
  • निकालने से पहले इसमें थोड़ा सा हल्दी और हींग डालें।
  • इस मसाले को आप सांभर या रसम बनाते वक्त कर सकती हैं।

चाट मसाला कैसे बनाएं?

how-to-make-chat-masala-recipe

  • चाट मसाला बनाने के लिए 4 बड़े चम्मच साबुत धनिया, 2 बड़े चम्मच जीरा, और 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च को धीमी आंच पर हल्का भून लें।
  • जब मसालों से खुशबू आने लगे, तो इन्हें ठंडा कर लें।
  • अब इसमें 4 बड़े चम्मच अमचूर पाउडर, 2 बड़े चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच सादा नमक, 1 छोटा चम्मच सोंठ, आधा छोटा चम्मच हींग और थोड़ी सी सूखी पुदीना पत्तियां मिलाएं।
  • इस पूरे मिश्रण को मिक्सी में बारीक पीस लें। इसके बाद खुशबूदार चाट मसाला तैयार है।

गरम मसाला कैसे बनाएं?

garam masala kaise banaye

  • खुशबूदार गरम मसाला तैयार करना बहुत सरल है। इसके लिए आधा कप साबुत धनिया, एक चौथाई कप जीरा, 4-5 बड़ी इलायची, 10-12 हरी इलायची, 2 दालचीनी के टुकड़े, 1 बड़ा चम्मच लौंग, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च, 2 चक्रफू और 2 तेजपत्ता लें।
  • इन सभी मसालों को धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक हल्का भूनें। ठंडा होने पर इसमें थोड़ा सा जायफल कद्दूकस करके मिलाएं। अब इस मिश्रण को मिक्सी में दरदरा या बारीक पीस लें।

मैगी मसाला कैसे बनाएं?

  • घर पर मैगी जैसा मैजिक मसाला बनाने के लिए आपको कुछ बेसिक मसालों के साथ कुछ खास फ्लेवर्स की जरूरत होगी। इसके लिए 2 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ और 4-5 सूखी लाल मिर्च को हल्का भूनकर पीस लें।
  • अब इस पाउडर में 1 चम्मच आमचूर, 1 चम्मच अदरक पाउडर, 1 चम्मच लहसुन का पाउडर, 1 चम्मच प्याज का पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच चीनी, थोड़ा सा नमक और 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर मिलाएं।
  • इन सबको एक साथ दोबारा पीस लें, जिससे सब अच्छे से मिल जाए। आपका चटपटा होममेड मैगी मसाला तैयार है, जो बच्चों के पास्ता या सब्जी का स्वाद भी बढ़ा देगा।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है कहां से आई आपके किचन में रखी धनिया, इतिहास जान रह जाएंगी दंग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।