
गणेश उत्सव का पर्व शुरू हो गया है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और सभी विघ्नों से भी छुटकारा मिल जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व विशेष रूप से महाराष्ट्र में खास तौर पर मनाया जाता था। अब इसकी धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। अन्य राज्यों में भी यह एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व बन चुका है।
साथ ही, इस त्योहार की शान बढ़ाने के लिए कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। आप भी प्रसाद के तौर पर कुछ बनाने की सोच रहे हैं, तो श्रीखंड तैयार कर सकते हैं।वैसे तो इसे कई तरह से तैयार कर सकते हैं, लेकिन आज हम आपको पिस्ता श्रीखंड तैयार करने की आसान रेसिपी बताएंगे। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं पिस्ता श्रीखंड तैयार कैसे किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- Modak Recipe for Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर इस आसान रेसिपी से बनाएं बेसन के मोदक
इसे जरूर पढ़ें- गणेश उत्सव में बनाएं ये पारंपरिक महाराष्ट्रियन डिशेज
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इन टिप्स की मदद से तैयार करें पिस्ता श्रीखंड।
केसर की कुछ किस्में उबले हुए दूध में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
फिर एक पैन लें और उसमें चीनी और लटका हुआ दही, आधा केसर दूध डालें।
एक बार ऐसा हो जाए तो बचा हुआ केसर वाला दूध डालें और मिलाएं।
इसके बाद कटा हुआ पिस्ता और बादाम मिलाएं, इसे एक साथ फोल्ड कर दें।
इसे बाउल में सेट करें और कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।