image

Aaj Ka Choghadiya 6 January: सकट चौथ क दिन बच्चों से जुड़े करने हैं खास काम, तो जानें सही चौघड़िया मुहूर्त

सकट चौथ का दिन खास होता है। ऐसे में अगर आप बच्चों के कुछ खास कार्यों को करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 07:30 IST

पंचांग में कुछ तिथियां ऐसी होती हैं जो केवल व्रत ही नहीं, बल्कि जीवन की रुकावटों को कम करने का साधन बनती हैं। ऐसे ही आज 06 जनवरी 2026 का दिन ऐसी ही एक तिथि लेकर आया है जो संकष्टी चतुर्थी है ,आज का दिन विशेष इसलिए है क्योंकि यह माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है इसे संकष्टी चतुर्थी, अंगारक चतुर्थी और तिल चौथ कहा जाता है, यह दिन विशेष रूप से कर्ज, रोग, बाधा, मानसिक तनाव और पारिवारिक संकट से मुक्ति के लिए जाना जाता है मंगलवार को जब भी कहतुर्थी आती है उसे अंगारक चतुर्थी कहा जाता है संकष्टी चतुर्थी का फल तभी मिलता है जब हमें उससे संबधीर कार्य शुभ और सही समय में करे इस लिए जानते है आज का सम्पूर्ण चौघड़िया में शुभ -अशुभ समय

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व

2 - 2026-01-05T160444.909

संकट से मुक्ति देने वाली चतुर्थी ही संकष्टी चतुर्र्थी कहलाती है पुराणों में उल्लेख मिलता है कि चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है कृष्ण पक्ष की चतुर्थी मानसिक और कर्मिक सभी तरह के दोषो का शामन करती है , आज के दिन किया गया तिल का दान पितृ दोष, शनि और राहु दोष को शांत करता है कुंडली में अंगारक योग मंगल और राहु के प्रभाव से होने से आज के दिन किया गया सही में उपाय से इन दोषो से मुक्ति मिलती है किसी भी तरह से कर्ज,भूमि से संबधित विवाद, ज्ञात और अज्ञात शत्रु से बाधा, शरीर में रक्त से सम्बंधित समस्या और क्रोध से जुड़े दोष आज के व्रत और उपाय से तेजी से शांत होते हैं।

दिन के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम

 समय
रोग  06:52  बजे से 08:13 बजे तक
उद्वेग 08:13  बजे से 09:34 बजे तक 
चल 09:34  बजे से 10:55  बजे तक
लाभ  10:55  बजे से 12:16  बजे तक
अमृत 12:16  बजे से  01:36 बजे तक
काल  01:36  बजे से 02:57 बजे तक
शुभ 02:57  बजे से 04:18  बजे तक
रोग 04:18  बजे से 05:39  बजे तक

दिन का चौघड़िया – 06 जनवरी 2026 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

  • रोग चौघड़िया ये अशुभ समय है दिन की शुरुआत रोग चौघड़िया से होना शुभ संकेत नहीं है इस समय शरीर में आलास्य रहता है कोई नया कार्य न करें, केवल स्नान, नित्य कर्म और मानसिक तैयारी के लिए ही ये समय ठीक है।
  • उद्वेग चौघड़िया यह समय मानसिक बेचैनी का होता है। इस समय पर अपने वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए किसी भी तरह से तर्क-वितर्क से बचें, किसी भी तरह से निर्णय टालना ही बुद्धिमानी है।
  • चल चौघड़िया यह एक सामान्य गति का चौघड़िया है। इस समय पर किसी भी तरह की यात्रा की तैयारी करने के लिए ठीक समय है अधूरे कामों को आगे बढ़ाना इस समय शुभ होता ह।
  • लाभ चौघड़िया आज के दिन का पहला शुभ समय इस समय धन से जुड़े निर्णय लेना व्यापारिक चर्चा,महत्वपूर्ण कॉल या ऑफिस संबधित मीटिंग और सभी तरह शुभ मांगलिक कार्य इस समय पर पॉजिटिव रिजल्ट देते है।
  • अमृत चौघड़िया यह आज के दिन का सबसे शुभ चौघड़िया इस में विशेष रूप से संकष्टी चतुर्थी का संकल्प लेना ,गणेश पूजन का पूजा पाठ करना किसी भी तरह का दान शुभ माना जाता है इस समय किसी भी तरह से किये गए शुभ कार्यो और दान का फल कई गुना बढ़ता है।
  • काल चौघड़िया यह एक अशुभ समय है यह समय हमें सचेत करता है की इस दौरान कोई भी नया कार्य हमें आरंभ नही करना चाहिए , इस समय हमें अपने
  • क्रोध पर काबू पाना चाहिए , विशेष रूप से इस समय पर हमें वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए और किसी भी तरह के ऑनलाइन ट्रांजक्शन से बचना चाहिए।
  • शुभ चौघड़िया यह आज के दिन का अंतिम शुभ समय है इस समय हमें दिन भर के पेंडिंग सोकुमेंट सम्बंधित कार्य कर लेना चाहिए। पारिवरिक , राजनैतिक किसी भी तरह की प्लानिंग या चर्चा के लिए ये समय अच्छा है , इस समय पर सभी तरह के मांगलिक कार्य किये जा सकते है।
  • रोग चौघड़िया यह एक अशुभ समय है इस समय हमारी शारीरिक ऊर्जा कमा हो जाती है इस समय हमको अपने शरीर को रेस्ट देना चाहिए ,इस समय हमें अनावश्यक भाग दौड़ से बचना चाहीये !

रात के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम समय
काल 05:39  बजे से 07:18 बजे तक
लाभ 07:18  बजे से  08:57  बजे तक
उद्वेग 08:57 बजे से 10:36 बजे तक
शुभ  10:36   बजे से 12:16  बजे तक
अमृत 12:16  बजे से 01:55  बजे तक
चल 01:54  बजे से 03:34  बजे तक
रोग 03:34 बजे से 05:13 बजे तक
काल 05:13  बजे से 06:52 बजे तक

रात का चौघड़िया – (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

1 - 2026-01-05T160443.369

  • काल चौघड़िया यह शाम के समय का पहला अशुभ काल है जो बताता है कि इस समय संयम जरुरी है इस दौरान दीपदान करना चाहिए , ज्यादा से ज्यादा मौन रहना फायदेमंद होगा किसी भी तरह के वाद विवाद से बचना चाहिए।
  • लाभ चौघड़िया बहुत शुभ समय है यह संकष्टी व्रत का सबसे महत्वपूर्ण समय में से एक है।इस समय चंद्र का पूजन और चंद्र दर्शन करना चाहिए साथ ही साथ गणेश जी के मंत्र का जप करना चाहिए आज के दिन इस समय पर तिल से जुड़ा दान अत्यंत फलदायी होता है।
  • उद्वेग चौघड़िया यह भ्रम का समय होता है इस समय पर व्यक्ति का भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव् होता है इस समय में हमें मन को शांत रखना चाहिए। आज के दिन इस समय पर उपवास के कारण चिड़चिड़ापन न आने दें नहीं तो इस व्रत का सारा पुण्य क्षीण हो जायेगा।
  • शुभ चौघड़िया रात्रि का ये श्रेष्ठ समय है इस समय पर हमें ध्यान पूजन पाठ , जप , तप आदि सभी तरह के शुभ कार्य करना चाहिए ये समय विशेष पूजन और सिद्धि के लिए विशेष फलदाई होता है।
  • अमृत चौघड़िया यह रात्रि काल का अत्यंत शुभ समय है इस समय पर अति आवश्यक होने पर संकष्टी व्रत का पारण कर लेना चाहिए। गणेश जी का रात्रिकालीन विशेष सिद्धि प्राप्त का पूजन इस समय करना चाहिय्रे। जीवन से जुड़ा कोई बड़ा कार्य जो कई दिनों से टल रहा हो उस कार्य का संकल्प इस समय करना अत्यंत शुभ माना गया है।
  • चल चौघड़िया यह एक सामान्य सा समय है इस समय पर ज्यादा से ज्यादा शारीरिक विश्राम जरुरी है। अध्यन करने वाले लोग इस समय पर अध्यन कर सकते है छोटे मोठे कार्य इस समय किया जा सकता है। यात्रा की प्लानिंग इस समय कर लेना चाहिए।
  • रोग चौघड़िया यह रात्रि का अशुभ समय है इस समय शारीरिक थकावट और नींद किसी भी कार्य में बाधा डालती है इस लिए इस समय किसी भी तरह का जरुरी काम न करें और अनावश्यक जागरण से बचे।
  • काल चौघड़िया यह आज के दिन का अंतिम चौघड़िया जो की अशुभ है इस समय हमें केवल विश्राम करना चाहिए और अगर उठ जाते है तो हमें अगले दिन की मानसिक तैयारी करना ही उचित होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;