चावल आटे से बने मुरुक्कू तो आप सभी ने कभी न कभी जरूर खाई होगी। कुरकुरी सौंधी स्वाद वाली मुरुक्कू खाने में बेहद टेस्टी लगती है। मुरुक्कू एक दक्षिण भारतीय स्नैक्स है, जिसे एक या दो नहीं बल्कि कई तरह से बनाया जाता है। दक्षिण भारत के हर एक राज्य में आपको इसके अलग और अनोखा स्वाद चखने को मिलेगें।
जिस प्रकार दिवाली में उत्तर भारतीय लोग चकली बनाते हैं, वैसे ही साउथ इंडियन लोग दिवाली जैसे खास अवसर में स्नैक्स में मुरुक्कू बनाते हैं। इस बार दिवाली में आप भी चकली को मुरुक्कू से रिप्लेस कर अलग स्वाद लाएं। चावल आटे में विभिन्न तरह के सामग्री और मसाले का उपयोग कर इस स्वादिष्ट स्नैक्स को बनाएं और चाय के साथ मजा लें।
आलू मुरुक्कू
आलू मुरुक्कू बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में चावल आटा लें और उसमें हींग, जीरा, अजवाइन, नमक, लहसुन मिर्च का पेस्ट, उबला हुआ आलू और धनिया पत्ती डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें। फिर पानी की मदद से आटा गूंथ लें और मुरुक्कू बनाने की मशीन में बैटर डालें और प्लेट में पहले मुरुक्कू बना लें और सेकने के लिए तेल गर्म करें। सभी बनाए हुए मुरुक्कू को सुनहरा होने तक सेंक लें और गरमा गरम खाने के लिए सर्व करें।
राइस मुरुक्कू
राइस मुरुक्कू बनाने के लिए एक बड़े बाउल में चावल का आटा डालें और उसमें अजवाइन (अजवाइन खाने के फायदे), जीरा, हींग, नमक और मक्खन मिलाएं। सभी को अच्छे से मिलाएं और नरम आटा गूंथ लें। इसे ढककर कुछ देर के लिए रखें। कुछ देर बाद मुरुक्कू बनाने की मशीन में गूंथे हुए आटा को डालकर मुरुक्कू बनाएं और तेल में सुनहरा होने तक तलें। सभी को तलने के बाद किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लंबे समय के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चकली, गुजिया और सेव बनाने की मशीन की सफाई करने का आसान तरीका
मल्टीग्रेन मुरुक्कू
मल्टीग्रेन मुरुक्कू बनाने के लिए पहले अदरक और हरी मिर्च को पीसकर महीन पेस्ट बना लें। अब ओट्स को पैन में 4-5 मिनट तक भून लें और ठंडा होने दें। जब ठंडा हो जाए तो इसे पीसकर पाउडर बना लें। फिर रागी आटा, गेहूं आटा, चावल आटा और ओट्स पाउडर को मिक्स कर छलनी से छान। आटा के इस मिश्रण में अदरक, नमक, जीरा और एक चम्मच तेल मिलाएं। जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें और आधा घंटे के लिए छोड़ दें मुरुक्कू बनाने की मशीन से मुरुक्कू बनाकर तेल में तल लें। एयरटाइट कंटेनर में पैक कर स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें: इन 5 तरह की चकली से लें बारिश का मजा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों