चिकन ड्रमस्टिक की स्वादिस्ट रेसिपीज के बारे में मास्टर शेफ कविराज से जानें

अगर आप चिकन लवर हैं तो मास्टरशेफ कविराज द्वारा बताई गई चिकन ड्रमस्टिक की ये रेसिपीज जरूर ट्राई करें।

kaviraj chicken drubstick recipes

चिकन ड्रमस्टिक ना सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि काफी टेस्टी भी होता है। इससे कई अलग-अलग डिश तैयार की जा सकती हैं। बच्चों के अलावा बड़े भी इसे खूब पसंद करते हैं। जब भी घर में नॉनवेज बनता है, तो ज्यादातर लोगों की डिमांड होती है कि उनकी प्लेट में चिकन ड्रमस्टिक को जरूर सर्व किया जाए। चिकन ड्रमस्टिक को आप ना सिर्फ स्नैक्स के रूप में बल्कि फ्राइड राइस या फिर ग्रेवी वाली किसी भी रेसिपी में डाल सकती हैं।

इसे हल्के मसालों के साथ बनाया जाए तो यह झटपट बनने वाले स्नैक्स के रूप में भी सर्व किया जा सकता है। अगर आप नॉनवेज लवर हैं तो आज हम आपको बताएंगे चिकन ड्रमस्टिक से बनने वाले 3 ऐसी रेसिपीज, जिसे आप जब चाहें तब बना सकती हैं। जब भी कुछ अच्छा खाने का मन करे तो आप चिकन ड्रमस्टिक से बनी इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें।

हरियाली टंगड़ी का जायका

haryali tangdi bemisal

सामग्री

  • चिकन ड्रमस्टिक- 500 से 750 ग्राम
  • मेरिनेशन के लिए: तेल- 2 चम्मच
  • अदरक+लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च का पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया और पुदीने की चटनी- 2 से 3 चम्मच
  • दही- 1 कप (गाढ़ा)
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
  • नींबू का रस- 2 से 3 चम्मच
  • चाट मसाला- 1/2 चम्मच
  • सर्व करने के लिए- मिश्रित चटनी/डिप/सॉस/नींबू के टुकड़े/प्याज या फिर लच्छा प्याज

विधि

  • चिकन ड्रमस्टिक्स को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। अब इसे एक तेज चाकू का उपयोग करके ड्रमस्टिक के मांस में से कुछ टुकड़े काट लें ताकि मैरिनेशन अंदर तक चला जाए।
  • एक मिक्सिंग बाउल में, मैरिनेशन के लिए सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें, अब इस मिश्रण को चिकन ड्रमस्टिक्स पर लगाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में ढंककर रख दें।
  • एक तंदूर/ओवन को लगभग 200 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें और सभी चिकन ड्रमस्टिक्स को ओवन में पकने के लिए ट्रे में रख दें। ट्रे में रखते वक्त चिकन ड्रमस्टिक्स को तिरछा रखें और उसके ऊपर बचा हुआ मैरिनेशन मसाला लगाएं।
  • जब तक ओवन में चिकन ड्रमस्टिक पक रहे हैं तब तक आप एक और मेरिनेशन के लिए मसाला तैयार करें। बता दें कि इसके पकने में करीबन 30 से 45 मिनट लग जाएंगे, जिसके बाद इस मेरिनेशन मसाले को उसके ऊपर ब्रश से लगाएं।
  • जैसे ही सारी प्रक्रिया पूरी हो जाए उसे ओवन ट्रे से निकालकर प्लेट में सर्व करते जाएं। आप चाहें तो सर्व करते वक्त चटनी, नींबू , और प्याज आदि को साथ में सर्व कर सकती हैं।
  • शेफ वैरियेशन: यही रेसिपी को पनीर, टोफू, मशरूम(मशरूम भरवा रेसिपी), बेबी पोटैटो आदि के साथ भी ट्राई किया जा सकता है। इसे आप शेजवान सॉस और मियोनीज के साथ एन्जॉय कर सकती हैं।

दमदार टंगरी बिरयानी

tangri biryani

सामग्री

  • चिकन ड्रमस्टिक- 500 से 750 ग्राम
  • बासमती राइस- 2,1/2 कप (पका हुआ)
  • तेल- 2 से 3 चम्मच
  • घी- 2 से 3 चम्मच
  • तेज पत्ता- 2 से 3
  • काली मिर्च के दाने- 4 से 5
  • दालचीनी- 1 टुकड़ा
  • लौंग- 3 से 5
  • प्याज- 1 कप (चॉप्ड)
  • अदरक+लहसुन+चिली पेस्ट- 2 चम्मच
  • टमाटर- 2 (छोटा और चॉप्ड)
  • दही- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्ची पाउडर- 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
  • पुदीना और धनिये के पत्ते- 1 कप (मिक्स)
  • रोज वॉटर- 2 से 3 चम्मच
  • ब्राउन फ्राइड प्याज- 1/2 कप
  • फ्राइड काजू और किशमिश- 2 से 3 चम्मच
  • फ्राइड पोटैटो क्यूब- 1 कप

विधि

  • दमदार टंगड़ी बिरयानी के लिए सारी सामग्री तैयार कर लें। चिकन ड्रमस्टिक्स को साफ कर अच्छी तरह काट लें। इसके बाद मेरिनेशन के लिए मसालों को मिक्स कर दें।
  • एक बाउल में नमक, दही, नींबू का रस, और गरम मसाला पाउडर अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बना लें। अब इस बाउल में चिकन ड्रमस्टिक्स मिक्स करें और 1 या 2 घंटे के लिए ढंककर फ्रिज में रख दें।
  • अब एक बड़े बर्तन में तेल डालें और घी डाल दें, और थोड़ी देर गर्म होने दें। अब इसमें मसाले, प्याज और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह भून लें। अब इसमें अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें। अब इसे 1 या 2 मिनट तक पकने दें। इसके बाद आलू और नमक को भी मिक्स करें। साथ ही, सभी पाउडर वाले मसाले और दही मिक्स करें।
  • इन सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करने के बाद इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह भूनें। इसके बाद इसे एक प्लेट से ढंक दें और 15 से 20 मिनट तक पकने दें।
  • चिकन ड्रमस्टिक्स के तैयार होने के बाद इसके ऊपर उबले हुए चावल और तले हुए आलू रखें। इसके ऊपर गार्निशिंग के लिए सभी इंग्रेडिएंट्स धनिया, पुदीना, तले हुए प्याज, नट्स, और गुलाब जल आदि को मिक्स कर दें। इसके बाद इसे एक प्लेट से ढंक दें और 18 से 25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब इसे आप रायता, पापड़, नींबू और प्याज के साथ सर्व करें।
  • शेफ वैरियेशन: आप इस रेसिपी को मिक्स वेज के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। इसकी जगह आप सोया चंक और कीमा के लिए साथ में आलू मिक्स कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसी तरह से वेज बिरयानी भी बना सकती हैं।

मसालेदार टंगड़ी बेमिसाल

masaledar tangri

Recommended Video

सामग्री

  • चिकन ड्रमस्टिक्स- 500 से 750 ग्राम
  • मेरिनेशन के लिए: तेल- 2 से 3 चम्मच
  • घी- 2 चम्मच
  • नींबू का रस- 2 से 3 चम्मच
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • नमक- 1/2 चम्मच
  • दही- 1 कप
  • क्रीम- 2 चम्मच
  • ड्राई रोस्ट और पाउडर: काली मिर्च- 4 से 5
  • दालचीनी- 1 इंच का टुकड़ा
  • लौंग- 3 से 4
  • सूखी लाल मिर्च- 4 से 5
  • काली इलायची- 1 से 2
  • हरी इलायची- 2 से 3
  • अजवाइन- 1/2 चम्मत
  • सौंफ- 1/2 चम्मच
  • सफेद तिल- 1 चम्मच
  • एडिशनल इंग्रेडिएंट्स: तेल- 2 से 3 चम्मच
  • घी- 2 से 3 चम्मच
  • प्याज रिंग- 1 कप
  • पत्ता गोभी- 1 कप
  • हरा धनिया- 2 से 3 चम्मच (चॉप्ड)
  • गरम मसाला- 1/2 चम्मच
  • चाट मसाला- 1/2 चम्मच
  • सर्व करने के लिए-मिश्रित चटनी/डिप/सॉस/नींबू का रस और प्याज के टुकड़े या फिर लच्छा प्याज

विधि

  • चिनक ड्रमस्टिक्स को धोने के बाद अच्छी तरह साफ कर लें और इसे थोड़ा-थोड़ा काट लें, ताकि मेनिरेशन करते वक्त मसाले अंदर तक चले जाएं।
  • तवे पर इसे सभी मसालों के साथ 2 से 3 मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लें और फिर ठंडा होने दें। चटनी ग्राइंडर का उपयोग करके उन्हें पाउडर में मिलाएं। इस दौरान पानी का इस्तेमाल ना करें।
  • एक बाउल में तेल, घी, फेंटा हुआ दही और मलाई डालकर चिकन ड्रमस्टिक्स मिक्स कर दें। इसके साथ इसमें तैयार मसाले, नमक, लहसुन और अदरक का पेस्ट, नींबू का रस भी अच्छी तरह मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें।
  • एक नॉन स्टिक पैन या फिर ओवन ट्रे का उपयोग करके मैरीनेट किए हुए चिकन ड्रमस्टिक्स को पकाएं। इस दौरान मीडियम या फिर लो फ्लेम रखें और 18 से 20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में इसे चेक भी करते रहें कि यह पक रहा है या नहीं।
  • एक बार जब चिकन पक जाए तो ओवन या फिर गैस बंद कर दें और फिर इसे सर्व करने की तैयारी करें। इसके लिए एक पैन में तेल और घी को गर्म करें और उसमें प्याज, पत्ता गोभी, मसाला, धनिया पत्ते आदि को 2 से 3 मिनट तक कुक कर लें। अब इसे चिकन ड्रमस्टिक्स के साथ सर्व करें। इसके अलावा चटनी, नींबू, और प्याज भी सर्व करना ना भूलें।
  • शेफ वैरियेशन: यही रेसिपी आप चिकन लीवर के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। बेबी पोटैटो, पत्ता गोभी, ब्रोकली रोस्ट, पनीर क्यूब आदि को भी इसमें चाहें तो मिक्स कर सकती हैं।

अगर आपको चिकन खाना पसंद है तो अगली बार इन चिकन ड्रमस्टिक की इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP