ब्रेड का सेवन तो लगभग हर घर में किया जाता है। जब भी नाश्ते में कुछ अच्छा बनाने की बात होती है तो सबसे पहले ब्रेड का ही ख्याल आता है। आमतौर पर, लोग इसे नाश्ते में बतौर टोस्ट या सैंडविच खाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार ब्रेड को नाश्ते का ही हिस्सा बनाया जाए। अगर आप चाहें तो इसे लंच या डिनर में भी खाया जा सकता है।
जी हां, इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ब्रेड एक अच्छा स्नैक ऑप्शन है। लेकिन वहीं दूसरी ओर, यह आपके किसी भी मील में शामिल हो सकता है। अगर आप भी ब्रेड लवर हैं और ब्रेड को अलग-अलग अंदाज में खाना पसंद करते हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ ब्रेड से जुड़ी कुछ ऐसी रेसिपीज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप लंच में भी बेहद आसानी से बना सकती हैं और सबको सर्व कर सकती हैं-
ब्रेड कोफ्ता करी
यह ब्रेड की मदद से बनने वाली एक करी रेसिपी है। जब घर में कोई सब्जी ना हो तो आप लंच में इसे बेहद आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
ब्रेड कोफ्ता करी की सामग्री-
- ब्रेड - 6 स्लाइस
- आलू - 4
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- पानी (ब्रेड भिगोने के लिए)
- करी बनाने के लिए सामग्री
- तेल - 6 बड़े चम्मच
- लहसुन
- धनिया - 1 चम्मच
- जीरा - आधा छोटा चम्मच
- खसखस - आधा छोटा चम्मच
- अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
- प्याज (बारीक कटा हुआ) - 2
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटा चम्मच
- नमक
- दही - 2 बड़े चम्मच
- टमाटर (बारीक कटे हुए)
- धनिया पत्ती ताजा बारीक कटा हुआ
फिलिंग के लिए सामग्री
- प्याज - 2
- पनीर - 25 ग्राम
- हरी मिर्च - 2
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- नमक - आवश्यकता अनुसार
ब्रेड कोफ्ता करी बनाने की विधि-
- सबसे पहले, आलू को उबाल कर छील लें और मैश कर लें।
- अब ब्रेड स्लाइस को एक-एक करके पानी में भिगो दें। (छोले के साथ सर्व करें तुर्किश ब्रेड)
- स्लाइस से पानी निकाल कर निचोड़ लें और मैश किए हुए आलू, मिर्च पाउडर और नमक के साथ मिला लें।
- अब, एक फ्राइंग पैन में तेल गरम करें. प्याज़ डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- पनीर डालें, कुछ देर भूनें, फिर कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
- अब इसे एक तरफ रख दें।
- ब्रेड और आलू के आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाकर हथेली पर रखकर चपटा कर लें.
- भरावन को बीच में भरकर चारों ओर से बंद कर दें।
- इन कोफ्तों को गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करके एक तरफ रख दें।
- अब बारी आती है करी बनाने की। इसके लिए सबसे पहले लहसुन, धनिया, जीरा, खसखस और अदरक को पीस लें।
- एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें।
- प्याज़ डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- अब इसमें पिसा हुआ मसाला डालें और तेल से अलग होने तक भूनें।
- इसके बाद बड़ा चम्मच दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें।
- तेल अलग होने तक भूनें।
- एक और बड़ा चम्मच दही डालें और तेल अलग होने तक भूनते रहें।
- अब इसमें टमाटर मिलाकर भूनें।
- एक कप पानी डालें और ग्रेवी को गाढ़ा होने तक उबालें।
- परोसने से ठीक पहले कोफ्ते डालें।
- अंत में, धनिया पत्ती से गार्निश करें।
ब्रेड डोसा
ब्रेड डोसा एक क्विक और डिलिशियस रेसिपी है, जिसे दिन में किसी भी वक्त खाया जा सकता है। आप इसे सांभर और नारियल की चटनीके साथ सर्व कर सकती हैं।
ब्रेड डोसा की सामग्री-
- 8- 9 ब्रेड स्लाइस
- एक चौथाई कप चावल का आटा
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- एक चौथाई कप दही
- आवश्यकतानुसार नमक
- 1-1.25 कप पानी
- आधा छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट या ईनो या छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- डोसा बनाते समय आवश्यकतानुसार तेल
- तड़के के लिए
- 1 छोटा चम्मच तेल
- एक चौथाई छोटा चम्मच राई
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच कटा हुआ करी पत्ता
- एक चुटकी हींग
ब्रेड डोसा की विधि-
- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस तोड़ें और उन्हें ग्राइंडर या ब्लेंडर जार में डालें।
- अच्छे ब्रेडक्रंब मिलने तक पीस लें।
- अब इसमें चावल का आटा, बेसन, दही और पानी डालें।
- स्मूद बैटर मिलने तक अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इस बैटर को बाउल में निकाल लीजिए। इसकी कंसिस्टेंसी डोसा बैटर की तरह होनी चाहिए।
- अब इमसें नमक डालें। ध्यान रखें कि नमक थोड़ा कम ही डालें, क्योंकि ब्रेड में पहले से ही नमक होता है।
- आप चाहें तो बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च या कुटी हुई काली मिर्च भी डाल सकते हैं।
- अब ब्रेड डोसा बैटर के लिए तड़का तैयार करें।
- इसके लिए, एक पैन में 1 टीस्पून तेल गर्म करें और उसमें टीस्पून राई डालें। राई को चटकने दें।
- फिर आधा चम्मच जीरा डालें। कुछ सेकंड के लिए भूनें और अंत में कटा हुआ करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें।
- इसे बहुत अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- फिर तड़के को डोसे के घोल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- बैटर पर 1/2 टी-स्पून फ्रूट सॉल्ट या ईनो डालकर मिक्स कर लें।
- अब एक तवा गरम करें। आंच धीमी रखें और फिर एक कलछी की मदद से घोल लें।
- बैटर को धीरे से गोल गोल आकार में फैलाएं। धीमी आंच पर डोसा फैलाएं।
- डोसे को धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं। ये ब्रेड डोसे नियमित डोसे की तुलना में पकने में अधिक समय लेते हैं।
- जब ऊपर वाला भाग पक गया हो तो डोसे पर थोडा़ सा तेल लगा लें।
- पलटें और फिर दूसरी तरफ से आधा से एक मिनट तक पकाएं।
- ब्रेड डोसा को मोड़कर नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- vegecravings, vegrecipesofindia,
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों