वर्किंग वुमेन, बैचलर्स, हाउसवाइफ्स सभी के साथ एक समस्या आती है और वो ये कि रोज़-रोज़ क्या खाया जाए और क्या टिफिन बनाया जाए इस सवाल का जवाब आसानी से नहीं मिलता है। वैसे तो हम एक ही तरह की रेसिपीज अक्सर खाते हैं, लेकिन अगर आप पुरानी रेसिपीज को कुछ नए ट्विस्ट के साथ ट्राई करेंगी तो अच्छा होगा। तो चलिए आज हम आपको आपकी फेवरेट लंच बॉक्स रेसिपीज के कुछ अलग वर्जन्स से मिलवाते हैं।
आप अपने टिफिन में रोज़ाना इन अलग-अलग रेसिपीज को ट्राई कर सकती हैं जिन्हें बनने में 15 मिनट का समय ही लगेगा और आपके लिए एक बहुत अच्छा नाश्ता तैयार हो जाएगा।
इस महाराष्ट्रियन डिश को पकाना नहीं होता है। यहां पोहे को इसमें मौजूद मिक्सचर से ही नरम किया जाता है।
सामग्री-
2 कप पोहा, 1 बड़ा प्यार कटा हुआ, आधा कप मूंगफली, 2 चम्मच तेल, 1/4 कप उबली हुई मटर, कुछ करी पत्ते, 2 चम्मच हरा धनिया, 1/2 चम्मच सरसों का दाना, 3-4 हरी मिर्च (कटी हुई), 1 चम्मच नींबू का रस, शक्कर और नमक स्वादानुसार।
कैसे बनाएं-
एक बर्तन में पोहा धोकर उसे अलग कर लें। इसके बाद एक बर्तन में चॉप किया हुआ प्याज नमक के साथ मिलाकर अलग रख लें। प्याज के साथ अब उबली हुई मटर, मिर्च और धोया हुआ पोहा मिलाकर मिक्स कर लें। इसके साथ थोड़ी सी शक्कर और नमक भी डालें। एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर उसमें सरसों के बीज, मूंगफली आदि डालें, इसी में करी पत्ते भी डालें। इस तड़के को लगाने के बाद आप इस मिक्सचर को पोहे में डालें और उसके ऊपर से हरा धनिया और ग्रेट किया हुआ नारियल डालें। सभी चीज़ों को अच्छे से मिलाएं और महाराष्ट्रियन डिश दड़पे पोहे तैयार हैं।
इसे जरूर पढ़ें- भिंडी को किसी अलग फ्वेलर में करना है ट्राई तो घर पर बनाएं लहसुनी भिंडी मसाला
नॉर्मल रोटी सब्जी की तुलना में ये रेसिपी ज्यादा आसान और सही साबित हो सकती है। इसे पूरी तरह से बनने में सिर्फ 9-10 मिनट ही लगते हैं।
सामग्री-
4 खाखरा, 1 चम्मच कुकिंग ऑयल, 1/2 चम्मच तिल के बीज, 1 चम्मच मूंगफली, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच शक्कर (स्वादानुसार), 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
कैसे बनाएं-
एक बर्तन में खाखरा क्रश करके रखें। एक अलग पैन में तेल गर्म करें और अब इस तेल में मूंगफली डालकर रोस्ट करें। जब ये रोस्ट हो जाएं तो इसमें तिल मिलाएं, जब ये हो जाए तो इसमें खाखरा डालें। खाखरा को 1 मिनट तक मिक्स होने दें और फिर बचे हुए इंग्रीडियंट्स डालें। गुजराती डिश खाखरा चूड़ा तैयार है।
अगर आपको उत्तपम खाने का मन कर रहा है और आपके पास इंग्रीडियंट्स नहीं हैं तो आप आटा उत्तपम भी बना सकती हैं।
सामग्री-
1 कप गेहूं का आटा, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 छोटा शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ, 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ, 3-4 चम्मच फेंटा हुआ दही, 1 ईनो का पैकेट, 2 चम्मच स्वीट कॉर्न (उबला हुआ), 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 2 चम्मच धनिया, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
कैसे बनाएं-
एक बर्तन में आटा, नमक, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, चिली फ्लेक्स, ईनो मिलाकर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें दही और थोड़ा सा पानी डालें। बैटर को उत्तपम जैसा थिक करना है। इसके साथ ही आपको पैन गर्म करके तेल डालें और उसमें बैटर डालें। अब इसे थोड़ा पकने दें और ऊपर से सभी सब्जियों की टॉपिंग्स डालें। इसे उसी तरह से पकाएं जैसे उत्तपम पकता है। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा कवर कर लें। 1 मिनट बाद इसे पलट दें। दूसरे साइड से आधा मिनट पकाएं और फिर इसे प्लेट में निकाल लें।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Hacks: दही जमाते समय ध्यान रखें बस ये 3 ट्रिक्स, आपको मिलेगा तीन अलग तरह का Curd
पराठे की कई वेराइटी आपने खाई होंगी, लेकिन क्या कभी कच्चे केले का पराठा आपने खाया है? आप अपनी टिफिन रेसिपी में कच्चे केले का पराठा भी ट्राई कर सकती हैं।
सामग्री-
3 उबले कच्चे केले, पराठे के लिए आटा, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच तिल, 1/4 चम्मच हींग, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 3-4 हरी मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर, दो चम्मच चॉप किया हुआ हरा धनिया, नमक स्वादानुसार
कैसे बनाएं-
एक बर्तन में कच्चे केले को मैश कर लें, अमचूर पाउडर, नमक आदि इसी वक्त मिला लें। अब एक तड़का पैन में जीरा, तिल, हींग, हरी मिर्च मिलाकर रोस्ट कर लें। इसके बाद इसमें हल्दी और लाल मिर्च मिलाकर गैस बंद कर दें। ये सब कुछ कच्चे केले के मिक्सचर में मिलाएं। इसी में चॉप किया हुआ हरा धनिया भी डालें। अब आप आटा वैसे ही गूंथे जैसे पराठे बनाने के लिए गूंथती हैं। इसके साथ ही कच्चे केले का बैटर पराठे में भरें जैसे आलू के पराठे बनाते समय भरती हैं। इसे थोड़ा सा तेल डालकर बेलें और फिर तवे पर सेंक लें।
आपने बेसन के चीले के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने ब्रेड चीले के बारे में सुना है?
सामग्री-
4-5 ब्रेड स्लाइस, 1/4 कप मैदा, 1/4 कप दही, 1 छोटा शिमला मिर्च ग्रेट किया हुआ, 1 मीडियम साइज गाजर, 1 मीडियम साइज प्याज, 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच टोमेटो केचअप, चिली फ्लेक्स, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 चम्मच हरा धनिया, नमक स्वादानुसार
कैसे बनाएं-
एक मिक्सिंग जार में ब्रेड के स्लाइस डालें और उसे ग्राइंड कर लें। इसके बाद मैदा, चावल का आटा, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, मिर्च, चिली फ्लेक्स, हरा धनिया, नमक, दही और सभी इंग्रीडियंट्स को मिक्स करें। बाद में टोमेटो केचअप डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक इसकी कंसिस्टेंसी उत्तपम जैसी नहीं हो जाती। तवे पर उसी तरह से सेंके जैसे चीले को सेंकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।