
बच्चों को रोटी खिलाना आज के समय में माता-पिता के लिए एक बहुत मुश्किल काम बन गया है। कुछ बच्चे पूरे दिन में मुश्किल से 1 रोटी भी नहीं खाते। इसका कारण यह है कि आजकल बच्चों की फूड हैबिट्स काफी बदल चुकी हैं। पैकेट वाले स्नैक्स, चिप्स, बिस्किट, नूडल्स और पिज्जा-बर्गर जैसी चीजों ने बच्चों को टेस्ट खराब कर दिया है। इसलिए, उन्हें रोटी खाना अच्छा नहीं लगता। अगर आपके बच्चे भी रोटी नहीं खाते हैं, तो उन्हें खाना खिलाने के लिए आप कुछ रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इससे बच्चों को रोटी टेस्टी भी लगेगी और आपको उन्हें खिलाने के लिए उनके पीछे भी नहीं भागना पड़ेगा।
अगर बच्चों को रोटी खिलानी है, तो कभी-कभी आप पनीर वेज रोल बना सकती हैं। इससे बच्चे रोटी खाना शुरू कर देंगे। पनीर रोल हेल्दी भी होता है, इसलिए यह खाने का बेस्ट ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में हर रोज क्या नया बनाएं समझ नहीं आता? बेसन-चावल और सूजी की मदद से हर दिन अलग-अलग रेसिपी बना सकती हैं आप
इसे भी पढ़ें- क्या आपका भी मूंग दाल का चीला बनाते समय फट जाता है? जानें बैटर बनाते समय कहां गलती कर रही हैं आप
आप बच्चों के लिए दाल का पराठा बना सकती हैं। यह आलू के पराठे से भी हेल्दी होता है। खास बात यह है कि बच्चों के शरीर में दाल भी चली जाती है। कई बच्चे दाल भी नहीं खाते हैं, इसलिए उनके लिए भी बेस्ट है।
शुगर-घी रोटी, एग भुर्जी, दही-सब्जी मिक्स या आलू का सॉफ्ट भरता बनाकर भी रोटी के साथ खाने के लिए दे सकती हैं। अगर आप चाहें, तो रोटी को छोटे-छोटे टुकड़े में तोड़कर इसे दाल में डुबोकर चम्मच से भी खिला सकती हैं। इससे भी बच्चे जल्दी खाना खा लेंगे।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।