अगर आप फूड लवर हैं तो नए-नए स्ट्रीट फूड का स्वाद चखना या फिर अलग-अलग प्रांतों की ट्रेडिशनल रेसिपी का जायका लेना आपको खूब भाता होगा। 'दाबेली' के बारे में भी आपने जरूर सुना होगा। वैसे तो दाबेली एक गुजराती स्नैक आइटम है, मगर दिल्ली और मुंबई में इसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।
बेस्ट बात तो यह है कि घर पर भी दाबेली को आसानी तैयार किया जा सकता है। आप घर में 3 तरह से दाबेली बना सकती हैं। आज हम आपको दाबेली बनाने की 3 अलग-अलग रेसिपी बताएंगे।
![DILDAAR DABELI]()
दिलदार दाबेली
दाबेली मसाला की सामग्री
- 1 छोटा चम्मच खड़ी धनिया
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 1 बड़ी इलायची
- 2-3 लौंग
- 1 स्टार एनिस
- 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
- 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
- 2-3 सूखी लाल मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- नमक स्वादानुसार
इसे जरूर पढ़ें: मास्टरशेफ कविराज खियालानी से जानें ब्रेकफास्ट के लिए आसान चीला रेसिपीज़
आलू का मिश्रण तैयार करने के लिए सामग्री
- 3 मीडियम साइज के आलू उबले हुए
- 2-3 छोटे चम्मच इमली की चटनी
- 1/4 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 बड़े चम्मच नारियल का बुरादा
- 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
- 2-3 बड़े चम्मच रोस्टेड मूंगफली
- 1/4 कप नायलॉन सेव (Nylon sev)
- 1/4 कप ताजे अनार के बीज
दाबेली सर्व करने की सामग्री
- 5-6 पाव
- 2-3 बड़े चम्मच मक्खन
- 2-3 बड़े चम्मच हरी चटनी
- 2-3 बड़े चम्मच इमली की चटनी
- 2 प्याज छोटे साइज के कटे हुए
इसे जरूर पढ़ें: Recipe: 3 पाव-भाजी की फ्यूजन रेसिपी, शेफ कविराज से सीखें
स्टफिंग के लिए सामग्री
- 2 मीडियम साइज के आलू उबले हुए
- 2-3 शेजवान चटनी
- 10-12 मंचूरियन बॉल्स
- 1/4 पानी
- 2-3 खट्टी-मीठी गुड़ इमली की चटनी
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 बड़े चम्मच नारियल कद्दूकस किया हुआ
- 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
- 2-3 बड़े चम्मच रोस्टेड मूंगफली
- 1/4 कप नायलॉन सेव (Nylon sev)
- 1/4 कप ताजे अनार के बीज
दाबेली सर्व करने की सामग्री
- 5-6 पाव
- 2-3 बड़े चम्मच मक्खन
- 2-3 बड़े चम्मच हरी चटनी
- 2-3 बड़े चम्मच इमली की चटनी
- 2 प्याज छोटे साइज के कटे हुए
विधि
- सबसे पहले दाबली बनाने के लिए आप सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें।
- सभी सूखे और खड़े मसालों को रोस्ट करके पाउडर बना लें और किसी कंटेनर में स्टोर कर लें।
- अब आपको दाबेली में फिल करने के लिए आलू का मिश्रण तैयार करना है। इसके लिए एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें और उसमें दाबेली के लिए तैयार किया गया मसाला डालें, साथ ही 1/4 कप पानी, शेजवान चटनी और इमली की चटनी डालें। अब 30 सेकेंड के लिए इसे पकने दें, फिर इसमें उबले और मैश किए गए आलू और मंचूरियन बॉल्स(मंचूरियन बनाने की आसान रेसिपी) भी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब आपको इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लेना है और ऊपर से नारियल, धनिया पत्ती, अनार के बीज और सेव से गार्निश करना है।
- इसके बाद आपको पाव को बीच से कट कर लेना है और उसमें मक्खन एवं चटनी लगानी है। फिर इसमें आप आलू का मिश्रण भर लें और प्याज के कुछ टुकड़ों को लगा लें। अब पाव को दोनों तरफ से सेक लें।
- तीखी-मीठी दाबेली तैयार है आप सेव के साथ इसे गर्म-गर्म सर्व कर सकती हैं।
दाबेली सर्व करने की सामग्री
- 5-6 पाव
- 2-3 बड़े चम्मच मक्खन
- 2-3 बड़े चम्मच हरी चटनी
- 2-3 बड़े चम्मच इमली की चटनी
- 2 प्याज छोटे साइज के कटे हुए
विधि
- सबसे पहले आपको दाबेली तैयार करने के लिए सभी सामग्री को इकट्ठा करना होगा।
- इसके बाद आप सभी सूखे और खड़े मसालों को रोस्ट करके पीस लें और पाउडर तैयार कर लें।
- अब आलू का मिश्रण तैयार करने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल या घी डालें। फिर उसमें मटर, गाजर और दूसरी सब्जियां काट कर डालें। इसके साथ ही आप फ्रेंच बींस, ताजे स्प्राउट्स आदि भी डाल सकती हैं। इसके अलावा, आपको 1/4 कप पानी, इमली की चटनी और थोड़ी सी शेजवान चटनी डाल कर इस मिश्रण को 30 सेकंड के लिए पकाना है।
- आलू का मिश्रण तैयार होने के बाद उसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस मिश्रण में ऊपर से नारियल का बुरादा, धनिया पत्ती, अनार के बीज और सेव डाल दें।
- अब आपको पाव को बीच से कट करना है और आलू का तैयार मिश्रण इसमें भरना है। इसके बाद आप पाव को दोनों तरफ से सेक लें और सेव के साथ गर्म-गर्म दाबेली सर्व करें।
डॉक्टर कविराज खियालानी- सेलिब्रिटी मास्टर शेफ, मुंबई के हैं और एक क्रिएटिव क्विज़ीन स्पेशलिस्ट, लेखक, फूड राइटर और कंसल्टेंट हैं। शेफ कविराज को कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Master Chef Kaviraj Khialani