Deva Movie Social Media Review: शाहिद कपूर की फिल्म देवा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चाएं हो रही हैं। शाहिद की एक्शन-थ्रिलर मूवी 'देवा' 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उनकी पहली हिंदी मूवी है। फिल्म देवा में जा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेण राणा, गिरिश कुलकर्णी और कुब्रा सैत भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो शाहिद कपूर की फिल्म देवा करीब 85 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। शाहिद इस फिल्म में अपने एक अलग ही अंदाज के साथ नजर आ रहे हैं। देवा में शाहिद को एक गुस्सैल पुलिस के रोल में दिखाया गया है। फैंस का तो यह भी मानना है कि शाहिद 'कबीर सिंह' वाला रूप देवा में फिर से देखने को मिल रहा है। देवा के फर्स्ड डे और फर्स्ट शो का ऑडियंस के से कैसे रिस्पांस मिल रहा है, आइए जानें।
सोशल मीडिया रिव्यू
फैंस शाहिद कपूर की फिल्म देवा देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अगर आप भी देवा देखने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार जरा इसके सोशल मीडिया रिएक्शन्स के बारे में सुन लीजिए। इसके बाद ही अपनी टिकट बुक करने का प्लान बनाएं।
क्लाइमैक्स है जबरदस्त
#Deva is not a remake, it is a different story, its climax is amazing and in the last 40 minutes #ShahidhKapoor gave the best performance of his career
— Rahul Gupta (@gupta21059) January 31, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस शाहिद की फिल्म को लेकर जबरदस्त पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "देवा फिल्म किसी का रीमेक नहीं है, बल्कि यह एक अलग ही कहानी है। इसका क्लाइमेक्स अद्भुत है और आखिरी 40 मिनट में शाहिद कपूर ने अपने करियर का बेस्ट पर्फॉमेंस दिया है।"
देवा ने लगाई थिएटर में आग
The whole theater was on fire while watching #Deva! If you haven’t seen it yet, you’re seriously missing out! 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/CXwmAADbJ5
— Shiwani choudhary (@shiwanicho945) January 31, 2025
एक दूसरे यूजर ने एक्स पर देवा के बारे में लिखा, "देवा देखते समय ऐसा लगा मानो जैसे पूरे थिएटर में आग ही लग गई थी! अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो आप किसी बेहतरीन चीज को मिस कर रहे हैं!"
शाहिद की बेस्ट परफॉर्मेंस
#Deva 1st Half...
— Avinash Paigwar (@Avi_thenutty21) January 31, 2025
Gripping, Solid but Lengthy...Screenplay +Shahid's performance carrying it good till now!
एक और यूजर ने एक्स पर लिखा, "देवा फर्स्ट हाफ...ग्रिपिंग, सॉलिड लेकिन लंबा...स्क्रीनप्ले के साथ शाहिद की पर्फॉमेंस इसे अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस बना रही है!"
शाहिद हैं फायर
#deva interval-
— Ayush Mishra (@AyushMi34958595) January 31, 2025
shahid is on fire 🔥jack bejoy bg score is cherry on the cake
एक और यूजर ने सोशल मीडिया पर देवा की तारीफ करते हुए लिखा, "देवा का इंटरवल...शाहिद फायर हैं। बैकग्राउंड स्कोर भी शानदार है।"
शानदार है कहानी
#Deva - One word review - Winner
— Dhaval k Pandya, (@dhaval_pandya18) January 31, 2025
Story Action, Twist , Romance everything on another level . Must watch movie. pic.twitter.com/wIrLic6r6Y
वहीं एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "देवा का रिव्यू एक शब्द में दूं, तो विनर, स्टोरी एक्शन, ट्विस्ट, रोमांस सब कुछ नेक्स्ट लेवल है। फिल्म जरूर देखें।"
एडवांस बुकिंग से इतनी हुई कमाई
देवा की एडवांस बुकिंग की बात करें, तो बुधवार तक ही फिल्म की करीब 24 हजार टिकट बिक चुकी थीं। प्री-सेल्स बुकिंग से ही फिल्म ने 58.57 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म ने करीब 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:IMDb/X
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों