Zahra Jani चलाती थीं खुद का बिजनेस, जानें पेरेंटिंग इन्फ्लुएंसर बनने के पीछे की दिलचस्प कहानी

Parenting Influencer Zahra Jani: जाहरा जानी फेमस पेरेंटिंग इन्फ्लुएंसर हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग बहुत पसंद करते हैं। आइए जानते हैं उनका सफरनामा। 

parenting influencer zahra jani

एक समय था जब महिलाओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी जाती थी लेकिन आज महिलाएं इंटरनेट के हर प्लेटफार्म पर छाई हुई हैं। हम आज आपको सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली जाहरा जानी के बारे में बताएंगे। अपनी बेटी के रैंडम क्रिएटिव फोटोज बनाकर वो एक दिन इन्फ्लुएंसर बन जाएंगी, इस बात की जाहरा को भी उम्मीद नहीं थी। आइए जानते हैं उनके 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स के पीछे की कहानी।

जानें जाहरा जानी के बारे में

zahra jani

जाहरा जानी ने मुंबई के एनएम कॉलेज से बीकॉम किया है। इसके बाद उन्होंने अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन कोर्स किया। जाहरा ने 5 साल के लिए प्री स्कूल टीचर के रूप में काम किया। शादी के बाद जाहरा ने खुद का कुछ करने का फैसला लिया और जाहरा जानी नाम से लेबल की शुरुआत की।

खुद का ब्रांड चलाती थीं जाहरा

जाहरा जानी खुद का एक्सरीज लेबल चलाती थीं लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान आने वाली कुछ कठिनाइयों को देख उन्हें अपने काम को बीच में रोकना पड़ा। डिलीवरी के बाद जाहरा ने दोबारा से अपने लेबल पर काम करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाया।

ऐसे शुरू हुआ पेरेंटिंग इन्फ्लुएंसर बनने का सफर

zahra jani journey

जाहरा जानी बताती हैं, "मेरी बेटी ढाई साल की थी जब मैंने अपनी बेटी की फोटोज से क्रिएटिव फोटोज तैयार करती थी। इन तस्वीरों को मैं अपने परिवार वालों के भेजती थी जिन्हें वो बहुत पसंद करते थे। यहीं से मेरा इन्फ्लुएंसर बनने का सफर शुरू हुआ जिसके बाद मैंने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने का फैसला लिया।

जाहरा का फुल टाइम करियर है पेरेंटिंगइन्फ्लुएंसिंग

जाहरा कहती हैं, "लोगों के अच्छे रिस्पांस के बाद मैं इन्फ्लुएंसिंग को अपने फुल टाइम करियर के रूप में देखती हूं और इसी से कमाई भी करती हूं। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर करने के लिए मेरी एक टीम है जो काम करने में मेरी मदद करती है।"

सोशल मीडिया पर ग्रो करना है कितना आसान?

zahra jani journey in hindi

जाहरा सोशल मीडिया पर ग्रो करने के सवाल के जवाब में बताते हैं कि आजकल ट्रेंड्स बहुत जल्दी बदलते हैं जिन्हें समझना मुश्किल है। इस बीच किस तरह का कंटेंट तैयार किया जाए यह उनके मन में एक बहुत बड़ा सवाल रहता है। (Elizabeth Thomas की कंपनी कर रही है स्पीच थेरेपी की मदद से बच्चों की सहायता)

शुरुआत में परिवार का कैसा था रिएक्शन?

जाहरा बताती हैं कि पेरेंटिंग इन्फ्लुएंसर की शुरुआत के दौरान अक्सर उन्हें फैमिली और फ्रेंड्स तरह-तरह के सवाल करते थे। कुछ लोगों को लगता था कि वो टाइम पास कर रही हैं तो कुछ उन्हें बेटी की जानकारी साझा करने के लिए रोकते थे। हालांकि यह सभी लोग उनके जमकर प्रशंसा करते हैं।

इसे भी पढ़ेंःHz Exclusive: आयुषी जोशी को मिला स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, जानिए उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी

बहुत गर्व की बात है कि आज जाहरा को 60 हजार से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। हरजिंदगी की तरफ से उन्हें वीमेन इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर के अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: beingmom_andbeyond/Instgaram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP