अगर आपने फिल्म दिव्या कुमार खोसला की फिल्म ‘यारियां’ देखी है। तो आपको एक्ट्रेस Nicole Estelle Faria जरूर याद होंगी। आजकल Nicole फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर किया करती हैं। फिल्म लाइन में आने से पहले Nicole Estelle Faria ने मॉडल के तौर पर काम किया। जहां अपने लुक्स के चलते साल 2010 में उन्होंने ‘Miss Earth’ का खिताब अपने नाम किया। Nicole यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। आज के इस आर्टिकल में जानते हैं Nicole Estelle Faria के बारे में-
निकोल फारिया पेशे से मॉडल, एंटरप्रेन्योर और एक्ट्रेस हैं। आप में से ज्यादातर लोग उन्हें उनकी फिल्म ‘यारियां’ के कारण जानते हैं।
इसे भी पढ़ें-पत्रकारिता में करियर बनाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान आखिर कैसे बनीं भारत की पहली Miss Asia Pacific
15 साल की उम्र से फारिया मॉडलिंग की दुनिया में काम कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय पेजेंट टाइटल जीतने के बाद से ही उन्हें तमाम इंटरनेशनल ब्रांड और मैगजीन के साथ फोटोशूट का मौका मिला है।
Nicole Estelle Faria लक्मे फैशन वीक, इंडिया फैशन वीक और कोलंबो विल्स लाइफस्टाइल जैसे नाम रैंप पर भी चल चुकी हैं।
फारिया ने साल 2010 में हुए फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें जीतने बाद उन्होंने Miss Earth की प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता को जीतकर फारिया दुनिया की 10वीं और देश की पहली ‘Miss Earth’ पेजेंट बन गईं।
इसे भी पढ़ें-जानें भारतीय सेना की पहली महिला अफसर प्रिया झिंगन के बारे में
ब्यूटी पेजेंट बनने के बाद Nicole Estelle Faria ने भी दूसरी पेजेंट की तरह ही बॉलीवुड का रुख किया। जिसके बाद वो फिल्म ‘यारियां’ में नजर आईं, फिल्म से उन्हें खास पहचान तो नहीं मिली मगर इसके बावजूद उन्हें काफी पसंद किया गया। आखिरी बार साल 2015 में Nicole Faria फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने टर्किश फिल्म ‘बीर बाबा हिंदू’ में भी काम किया।
आज Nicole फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ साझा किया करती हैं। तो ये थी एक्ट्रेस और मॉडल निकोल फारिया की कहानी। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- instragram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।