जीनत अमान बॉलीवुड की वो अदाकारा रहीं जिनकी बोल्डनेस और खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं। उन्होंने फिल्मों में नजर आने वाली बेचारी, कमजोर और अबला नारी की छवि को पूरी तरह से बदल दिया। वो इस बेबाकी के साथ पर्दे पर नजर आईं कि लोग उनके हुस्न के दीवाने हो गए। अपनी खूबसूरती के चलते जीनत ने साल 1970 में Miss Asia Pacific का खिताब अपने नाम किया। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं जीनत अमान की दिलचस्प कहानी के बारे में-
एक्ट्रेस जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 में हुआ। उनके पिता अमानतुल्ला खान एक फिल्म लेखक थे, जिन्होंने ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘पाकीजा’ जैसी फिल्मों के डायलॉग लिखे। जीनत जब केवल 13 साल की थी, तब उनके पिता का देहांत हो गया। जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारियों की निभाती हुई बड़ी हुई।
जीनत अमान ने मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया। जिसमें वो दूसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद साल 1970 में जीनत ने ‘मिस पैसिफिक एशिया’ ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ जीनत इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
इसे भी पढ़ें-इमरान हाशमी की हिरोइन रहीं सोनल चौहान को मिला है देश की पहली मिस वर्ल्ड टूरिज्म का अवार्ड, जानें उनके बारे में
Miss Asia Pacific का खिताब जीतने के बाद जीनत ने फिल्मों का रुख किया। उनकी पहली फिल्म ‘हलचल’ और दूसरी फिल्म ‘हंगामा’ थी। लेकिन दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
दोनों फिल्मों की असफलता के बाद जीनत ने एक्टिंग करियर खत्म करने का मन बनाया। लेकिन तभी देव आनंद ने उन्हें ‘हरे राम हरे कृष्ण’ फिल्म ऑफर की। जीनत ने फिल्म करने के लिए हामी भर दी, यह फिल्म के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हुई। इसी के जीनत के करियर की नई शुरुआत हुई।
इसे भी पढ़ें-नरगिस दत्त ऐसी पहली महिला अभिनेत्री जो राज्यसभा की सदस्य बनीं
समय के साथ जीनत का करियर का संभलने लगा। आखिरकार उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई। फिल्म ‘सत्यम-शिवम सुंदरम’ में जीनत ने गांव की लड़की का किरदार निभाया, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया।
जीनत अमान का वैवाहिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। जहां संजय खान से उनकी शादी केवल 1 साल ही चल सकी। इसके बाद उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। 12 साल की अंदर ही उनके 2सरे पति की मौत हो गई। ऐसे में जीनत का जीवन जितना लाइमलाइट से भरा रहा, उससे कई ज्यादा अकेलापन उन्हें खाता रहा। फिल्मों में उनके काम को लोग आज भी याद करते हैं।
यह थी जीनत अमान की कहानी, जिसके बारे में कई लोग जानते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।